गौतम गंभीर पर टूटा दुखों का पहाड़, कहा- 'अब घर लौटना....' - क्रिकट्रैकर हिंदी

गौतम गंभीर पर टूटा दुखों का पहाड़, कहा- ‘अब घर लौटना….’

गौतम गंभीर इन दिनों राजनीति में शामिल होने के साथ-साथ कमेंट्री भी कर रहे हैं।

Gautam Gambhir

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट कमेंटेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अक्सर अपने विवादित और सटीक बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इसके अलावा, BJP संसद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X के माध्यम से अपने फैंस से जुड़े हुए हैं।

इस बीच, भारत के 2011 वर्ल्ड कप विजेता गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पर दुखों का पहड़ा टूट पड़ा है। दरअसल, गंभीर एक डॉग लवर हैं, और उन्होंने हाल ही में अपने चहिते पेट डॉग को हमेशा के लिए खो दिया है। गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनका अजीज पेट डॉग अब इस दुनिया में नहीं रहा।

Gautam Gambhir पर टूटा दुखों का पहाड़

गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अपने पेट के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को यह दुखद खबर सुनाई। गंभीर ने पोस्ट के कैप्शन में बेहद इमोशनल मैसेज लिखा और दो टूटे दिल वाले इमोजी भी लगाए। इस पोस्ट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने डॉग के कितने करीब थे, और उसके निधन से वह कितने दुखी हैं।

गौतम गंभीर ने X पर एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: “अब घर वापस आना कभी भी पहले जैसा नहीं रहेगा! अलविदा मेरे प्यारे 💔💔।”

यहां देखिए गौतम गंभीर की वो इमोशनल पोस्ट –

आपको बता दें, 42 वर्षीय गौतम गंभीर इन दिनों राजनीति में शामिल होने के साथ-साथ कमेंट्री भी कर रहे हैं। इसके अलावा, पूर्व भारतीय बल्लेबाज आगामी आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के मेंटर के रूप में काम करते हुए नजर आएंगे। वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) में भी शिरकत करते हैं।

इससे पहले, गंभीर ने 58 टेस्‍ट, 147 ODI और 37 T20I मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्‍व किया, जहां उन्होंने क्रमश: 4154, 5238 और 932 रन बनाए हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?