CWG 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी हुई कोविड पॉजिटिव
भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 जुलाई को होगा।
अद्यतन - जुलाई 26, 2022 9:04 अपराह्न

कॉमनवेल्थ गेम्स के शुरुआत से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम की दो खिलाड़ी कोविड पॉजीटिव पाई गई है। इन दोनों खिलाड़ियों का नाम अभी सामने नहीं आया है लेकिन लेकिन ऐसा कहा गया है कि जब इन दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आ जाएगी तब वो इस टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड जाकर अपनी टीम के साथ जुड़ सकती हैं।
बता दें, इन दोनों खिलाड़ियों को भारत में ही आइसोलेशन में रखा गया है। भारतीय महिला टीम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के लिए 24 जुलाई को ही रवाना हो गई हैं। ऐसा पहली बार हो रहा हैं जब इस प्रतियोगिता में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। इससे पहले 1998 राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष क्रिकेट को शामिल किया गया था जो मलेशिया में आयोजित हुआ था।
महिला क्रिकेट की आठ टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा गया है। एक ग्रुप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और बारबाडोस को रखा गया है जबकि दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को शामिल किया गया है। इस बार की प्रतियोगिता बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित की गई है।
बता दें, अभी कुछ दिन पहले BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बात की पुष्टि की थी कि भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में जाने से पहले नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में जमकर अभ्यास किया था जहां एक खिलाड़ी कोविड संक्रमित पाई गई थी। इसी के साथ अब एक और खिलाड़ी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ये रिपोर्ट भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी ने 26 जुलाई को सबके सामने रखी।
द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक अधिकारी ने कहा कि, ‘रवाना होने से पहले एक और खिलाड़ी की रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव आई है और दोनों खिलाड़ियों को भारत में ही रोका गया है।
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम हुई रवाना
भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही है और पूरी टीम बर्मिंघम पहुंच चुकी है। भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 जुलाई को होगा। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम 31 जुलाई को मुकाबला खेलेगी और उनका आखिरी लीग मुकाबला बारबाडोस के खिलाफ 3 अगस्त को होगा।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा की है जिसमें टीम का बर्मिंघम में शानदार स्वागत किया गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय महिला टीम एयरपोर्ट से मास्क पहने हुए बाहर निकल रही है।
Glimpses from Indian women's cricket 🏏 team's arrival in Birmingham for #CWG2022
Keep your #Cheer4India 🇮🇳 messages coming in 😁💯@PMOIndia @ianuragthakur@NisithPramanik @IndiaSports @BCCIWomen @CGI_Bghm @ImHarmanpreet pic.twitter.com/T3wOdOZ327
— SAI Media (@Media_SAI) July 25, 2022