IPL 2022: मेगा ऑक्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम पर डालिए एक नजर
62 करोड़ रुपये के राजस्थान रॉयल्स की टीम मेगा ऑक्शन में बैठी थी।
अद्यतन - Feb 13, 2022 11:39 pm

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के दो बड़े दिन आखिरकार समाप्त हो गए हैं, इस ऑक्शन के दौरान जहां कुछ खिलाड़ियों को उम्मीद से अधिक पसे मिले वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हे कोई खरीदने वाला नहीं था। पिछले कुछ सीजन खराब प्रदर्शन करने वाली राजस्थान रॉयल्स इस सीजन के लिए कुछ बड़े खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया।
राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन और विदेशी बल्लेबाज जोस बटलर के रूप में दो कैप्ड खिलाड़ियों को बरकरार रखा है और उन्होंने अपने अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल को भी रिटेन किया था। मेगा ऑक्शन में आने के लिए उनके पास 62 करोड़ रुपये की एक पर्स राशि थी और इस पैसों में वो कुछ बड़े खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने में कामयाब रहे।
इन-इन खिलाड़ियों को राजस्थान रॉयल्स ने टीम में किया शामिल
राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी की शानदार शुरुआत की थी क्योंकि उन्होंने रविचंद्रन अश्विन और ट्रेंट बोल्ट के रूप में मार्की लिस्ट से दो खिलाड़ियों को टीम में जोड़ा। अश्विन ने अपने अपार अनुभव के साथ 5 करोड़ रुपये की कीमत हासिल की। उन्होंने शिमरोन हेटमेयर की सेवाएं भी हासिल कर लीं जो एक फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।
राजस्थान ने एक मजबूत भारतीय दल खोजने के लिए पिछले कई वर्षों से संघर्ष किया है और उन्होंने नीलामी में उस कमी को भी दूर करने की कोशिश की। फ्रेंचाइजी ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को लिया, जो गेंद से मैच विनर साबित हो सकते हैं और अश्विन के साथ एक उत्कृष्ट स्पिन आक्रमण बनाएंगे। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ भारतीय दल फ्रेंचाइजी के लिए थोड़ा मजबूत हो गया है।
फ्रेंचाइजी ने रियान पराग और केसी करियप्पा को शामिल किया है जो अपने पिछले सीजन में टीम का हिस्सा रहे हैं और उन्हें टीम में भूमिका निभानी होगी। आश्चर्य की बात यह थी कि RR ने देवदत्त पडिक्कल को 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा, जो ज्यादातर शीर्ष क्रम पर खेले हैं। शीर्ष क्रम पहले से ही बटलर, सैमसन और युवा जायसवाल उनके पास है और ऐसे में पडिक्कल में फिट होना मुश्किल होगा जो जायसवाल के जैसे खिलाड़ी हैं।
IPL- 2022 के लिए राजस्थान रॉयल्स टीम: संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, रियान पराग, केसी करियप्पा, नवदीप सैनी, ओबेद मैकॉय, अनुय सिंह, कुलदीप सेन, करुण नायर , ध्रुव जुरेल, तेजस बरोका, कुलदीप यादव, शुभम गढ़वाल, जेम्स नीशम, नाथन कूल्टर-नाइल, रस्सी वैन डेर डूसन, डेरिल मिशेल