SA vs IND 2023-24: दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुआ T20I सीरीज से बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND 2023-24: दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुआ T20I सीरीज से बाहर

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच 10 दिसंबर से तीन मैचों की T20I सीरीज खेली जानी है।

South Africa Cricket Team. (Image Source: Getty Images)
South Africa Cricket Team. (Image Source: Getty Images)

India’s tour of South Africa, SA vs IND T20I: दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच 10 दिसंबर से तीन मैचों की T20I सीरीज खेली जानी है। इस T20I सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी।

इस बीच 10 दिसंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की T20I सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) बाएं पार्श्व टखने में मोच के कारण भारत के खिलाफ आगामी T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Lungi Ngidi भारत के खिलाफ T20I सीरीज से हुए बाहर

लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) को राष्ट्रीय टीम से रिलीज कर दिया गया है और अब वह अपनी प्रांतीय टीम में लौटेंगे, जहां वह प्रोटियाज मेडिकल टीम की देखरेख में मोमेंटम मल्टीप्ली टाइटन्स के साथ अपने रिहैब को पूरा करेंगे। जिसके बाद 27-वर्षीय एनगिडी के प्रतिस्थापन के रूप में पश्चिमी प्रांत के तेज गेंदबाज ब्यूरन हेंड्रिक्स को दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल किया गया है।

यहां पढ़िए: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के गेम प्लान को लेकर राहुल द्रविड़ ने किया बड़ा खुलासा

33-वर्षीय ब्यूरन हेंड्रिक्स दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन में स्पेशलिस्ट सीमर की भूमिका के लिए ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी और लिज़ाद विलियम्स के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को T20I सीरीज से आराम दिया गया है, इसलिए हेंड्रिक्स का पहले मैच में खेलने लगभग तय है, क्योंकि अन्य गेंदबाजों की अपेक्षा उनके पास अधिक अनुभव है।

ऐसा है SA vs IND सीरीज का कार्यक्रम

आपको बता दें, लुंगी एनगिडी भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए 14-17 दिसंबर तक चार दिवसीय मैचों में खेलने वाले थे, लेकिन अब उन्हें रिकवरी के लिए मेडिकल टीम के साथ काम करना होगा।

आपको बता दें, दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत T20I सीरीज के मैच 10, 12 और 14 दिसंबर को डरबन, गकेबरहा और जोहान्सबर्ग में खेले जाएंगे। फिर दोनों टीम 17, 19 और 21 दिसंबर को तीन ODI मैच खेले जाएंगे, जबकि पहला टेस्ट 26 दिसंबर को प्रिटोरिया में और दूसरा 3 जनवरी को केपटाउन, न्यूलैंड्स में शुरू होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?