अंपायर ने बिल्कुल सही फैसला लिया, इंग्लैंड को इसे स्वीकार करना चाहिए- पूर्व दिग्गज अंपायर का बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

अंपायर ने बिल्कुल सही फैसला लिया, इंग्लैंड को इसे स्वीकार करना चाहिए- पूर्व दिग्गज अंपायर का बयान

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की चौथी पारी में जॉनी बेयरस्टो अपने कप्तान बेन स्टोक्स के साथ क्रीज पर थे।

Simon Taufel An Jonny Bairstow (Photo Source: Twitter)
Simon Taufel An Jonny Bairstow (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 43 रनों से जीता। वहीं इस मुकाबले में कई ऐसी घटना हुई जो काफी सुर्खियों में हैं। इनमें से एक है जॉनी बेयरस्टो का विवादित आउट। वहीं दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के बाद पूर्व अंपायर साइमन टॉफेल ने जॉनी बेयरेस्टो के विवादास्पद आउट को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

अंपायर का फैसला सही है और इंग्लैंड को इसे स्वीकार करना चाहिए- साइमन टॉफेल

दरअसल साइमन टॉफेल का कहना है कि अंपायर का फैसला सही है और इंग्लैंड को इसे स्वीकार करना चाहिए। बता दें एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में साइमन टॉफेल ने कहा कि, सही फैसला लिया गया। लेकिन इंग्लैंड को ये पसंद नहीं आया। दरअसल उस बॉल को ओवर के बाद या डिलिवरी के बाद डेड माना जाना चाहिए। दोनों ही टीमों को उसपर ध्यान नहीं देना चाहिए की बॉल प्ले में है। तो जाहिर है, फील्डिंग टीम ने ऐसा नहीं किया।

बता दें एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की चौथी पारी में जॉनी बेयरस्टो अपने कप्तान बेन स्टोक्स के साथ क्रीज पर थे। तभी 52वें ओवर में बेयरस्टो ने कैमरून ग्रीन की बॉल को एलेक्स कैरी के हाथ में जाने दिया और फिर क्रीज से बाहर निकल गए। तभी एलेक्स कैरी ने गेंद स्टंप पर दे मारी और ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद आउट की अपील कर दी। जिसके बाद थर्ड अंपायर ने बेयरस्टो को आउट करार दिया।

इसी के बाद से इसे लेकर काफी बवाल हो रहा है। वहीं दोनों ही देशों के दिग्गज खिलाड़ी अपनी अपनी राय इसपर रख चुके हैं। बता दें इस समय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम 2-0 से आगे हैं। वहीं इस सीरीज में पिछड़ रहे इंग्लैंड को 6 जुलाई से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को हराने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

वहीं तीसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम जीतकर इस सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। तो वहीं दूसरी तरफ यह मुकाबला इंग्लैंड के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इस मुकाबले को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में बने रहना चाहेगी।

यहां पढ़ें : SLW vs NZW: तीसरे वनडे में Chamari Athapaththu ने जड़ा शतक, श्रीलंका ने 8 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

close whatsapp