कैरेबियन प्रीमियर लीग के सीजन का 26 अगस्त से आगाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

कैरेबियन प्रीमियर लीग के सीजन का 26 अगस्त से आगाज

CPL 2021 सीजन के सभी मैच वार्नर पार्क में खेले जाएंगे।

CPL 2021. (Photo Source: Twitter)
CPL 2021. (Photo Source: Twitter)

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 14 जुलाई को कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के अगले सीजन का शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि पहला मैच 26 अगस्त को गुयाना वारियर्स और ट्रिबैंगो नाइट राइडर्स के बीच मैच के साथ होगा वहीं सीजन का फाइनल मुकाबला 15 सितंबर को खेला जाएगा।

इससे पहले CPL के इस सीजन का आगाज 28 अगस्त से होना था और फाइनल मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाना था, लेकिन बीसीसीआई ने क्रिकेट वेस्टइंडीज से अनुरोध करते हुए इसमें बदलाव के लिए कहा था। जिससे आईपीएल 2021 सीजन के बाकी बचे मैचों को यूएई आयोजित कराने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

BCCI के इस अनुरोध को क्रिकेट वेस्टइंडीज ने स्वीकार करते हुए अभ CPL के सीजन को 3 दिन पहले खत्म करने का फैसला किया है। ताकि आईपीएल खेलने जाने वाले खिलाड़ियों को पर्याप्त समय मिलने के साथ दोनों ही टूर्नामेंट के मैचों में किसी तरह के असमंजस की स्थिति ना देखने को मिले।

CPL के सीजन का आगाज वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने के 2 बाद होगा। वहीं इस सीजन के सभी मैच सेट किट्स के वार्नर पार्क में खेले जाएंगे।

यहां पर देखिए CPL के पूरे सीजन का कार्यक्रम

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2021 (सभी मैच वेस्टइंडीज समयानुसार)
गुरुवार 26 अगस्त, सुबह 10 बजे गुयाना अमेजन वारियर्स बनाम ट्रिबैंगो नाइट राइडर्स
गुरुवार 26 अगस्त, शाम 7 बजे बारबाडोस ट्राइडेंट्स बनाम सेंट किट्स एंड नेविस
शुक्रवार 27 अगस्त, सुबह 10 बजे जमैला थलाइवाज बनाम सेंट लूसिया जूक्स
 शुक्रवार 27 अगस्त, शाम 7 बजे ट्रिबैंगो नाइट राइडर्स बनाम बारबाडोस ट्राइडेंट्स
 शनिवार 28 अगस्त, सुबह 10 बजे गुयाना अमेजन वारियर्स बनाम सेंट किट्स एंड नेविस
शनिवार 28 अगस्त, दोपहर 2 बजकर 30 मिनट जमैका थलाइवाज बनाम बारबाडोस ट्राइडेंट्स
रविवार 29 अगस्त, सुबह 10 बजे सेंट लूसिया जूक्स बनाम ट्रिबैंगो नाइट राइडर्स
रविवार 29 अगस्त, दोपहर 2 बजकर 30 मिनट सेंट किट्स एंड नेविस बनाम गुयाना अमेजन वारियर्स
गुरुवार 31 अगस्त, सुबह 10 बजे ट्रिबैंगो नाइट राइडर्स बनाम सेंट लूसिया जूक्स
गुरुवार 31 अगस्त, शाम 7 बजे बारबाडोस ट्राइडेंट्स बनाम जमैका थलाइवाज
बुधवार 1 सितंबर, सुबह 10 बजे ट्रिबैंगो नाइट राइडर्स बनाम गुयाना अमेजन वारियर्स
बुधवार 1 सितंबर, शाम 7 बजे जमैका थलाइवाज बनाम सेंट किट्स एंड नेविस
गुरुवार 2 सितंबर, सुबह 10 बजे सेंट लूसिया जूक्स बनाम गुयाना अमेजन वारियर्स
गुरुवार 2 सितंबर, शाम 7 बजे सेंट किट्स एंड नेविस बनाम बारबाडोस ट्राइडेंट्स
शनिवार 4 सितंबर, सुबह 10 बजे सेंट लूसिया जूक्स बनाम सेंट किट्स एंड नेविस
शनिवार 4 सितंबर, दोपहर 2 बजकर 30 मिनट गुयाना अमेजन वारियर्स बनाम बारबाडोस ट्राइडेंट्स
रविवार 5 सितंबर, सुबह 10 बजे सेंट किट्स एंड नेविस बनाम सेंट लूसिया जूक्स
रविवार 5 सितंबर, दोपहर 2 बजकर 30 मिनट ट्रिबैंगो नाइट राइडर्स बनाम जमैका थलाइवाज
मंगलवार 7 सितंबर, सुबह 10 बजे जमैका थलाइवाज बनाम ट्रिबैंगो नाइट राइडर्स
मंगलवार 7 सितंबर, शाम 7 बजे बारबाडोस ट्राइडेंट्स बनाम गुयाना अमेजन वारियर्स
बुधवार 8 सितंबर, सुबह 10 बजे सेंट किट्स एंड नेविस बनाम जमैका थलाइवाज
बुधवार 8 सितंबर, शाम 7 बजे गुयाना अमेजन वारियर्स बनाम सेट लूसिया जूक्स
गुरुवार 9 सितंबर, सुबह 10 बजे बारबाडोस ट्राइडेंट्स बनाम ट्रिबैंगो नाइट राइडर्स
गुरुवार 9 सितंबर, शाम 7 बजे सेंट लूसिया जूक्स बनाम जमैका थलाइवाज
शनिवार 11 सितंबर, सुबह 10 बजे सेंट लूसिया जूक्स बनाम बारबाडोस ट्राइडेंट्स
शनिवार 11 सितंबर, दोपहर 2 बजकर 30 मिनट जमैका थलाइवाज बनाम गुयाना अमेजन वारियर्स
शनिवार 11 सितंबर, शाम 7 बजे ट्रिबैंगो नाइट राइडर्स बनाम सेंट किट्स एंड नेविस
रविवार 12 सितंबर, सुबह 10 बजे बारबाडोस ट्राइडेंट्स बनाम सेंट लूसिया जूक्स
रविवार 12 सितंबर, दोपहर 2 बजकर 30 मिनट गुयाना अमेजन वारियर्स बनाम जमैका थलाइवाज
रविवार 12 सितंबर, शाम 7 बजे सेंट किट्स एंड नेविस बनाम ट्रिबैंगो नाइट राइडर्स
मंगलवार 14 सितंबर, सुबह 10 बजे सेमीफाइनल-1
मंगलवार 14 सितंबर, शाम 7 बजे सेमीफाइनल-2
बुधवार 15 सितंबर, सुबह 10 बजे फाइनल

close whatsapp