महिला एशेज 2023 के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला एशेज 2023 के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2023 महिला एशेज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

Australia Cricket Team (Pic Source-Twitter)
Australia Cricket Team (Pic Source-Twitter)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2023 महिला एशेज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें, यह शानदार सीरीज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच में खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 22 जून से नॉटिंघम में होगी। इस दौरे में एक टेस्ट, तीन टी-20 और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी मेग लेनिंग करेंगी। विकेटकीपर के रूप में एलिसा हीली को भी इस खेमे में शामिल किया गया है। फोएबे लिचफील्ड को भी पहली बार एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह दी गई है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ इसी साल जनवरी में दो वनडे मुकाबलों में लगातार दो अर्धशतक जड़े थे।

अनुभवी ऑलराउंडर किम गार्थ भी ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट प्रारूप में डेब्यू करती हुई नजर आ सकती हैं। उन्हें भी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया है। किम गार्थ ने हाल ही में संपन्न हुई महिला प्रीमियर लीग 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था। गुजरात जायंट्स की ओर से उन्होंने सात मुकाबलों में 11 विकेट झटके थे। यही नहीं पहले मैच में गार्थ ने 5 विकेट अपने नाम किए थे।

मेग लेनिंग संभालेंगी कप्तानी का जिम्मा

टीम की कप्तानी मेग लेनिंग संभालेंगी। महिला प्रीमियर लीग 2023 में मेग लेनिंग ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने इस शानदार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। भले ही दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस से फाइनल में हार गई हो लेकिन कई लोगों ने लेनिंग की कप्तानी की जमकर प्रशंसा की।

क्रिकेट.कॉम. एयू के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के टीम चयनकर्ता शॉन फ्लेगलर ने कहा कि, ‘ टी-20 वर्ल्ड कप की सफलता के बाद अब हमारा अगला टारगेट एशेज सीरीज को अपने नाम करना है। हम लोग इस बात से काफी खुश हैं कि सभी खिलाड़ियों ने पिछले कुछ सालों में सभी प्रारूपों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। फोएबे लिचफील्ड ने भी पिछले 12 महीनों में अपने खेल को एक अलग स्तर में खेला है। उम्मीद करता हूं कि इस एशेज सीरीज में टीम अच्छा प्रदर्शन करें।’

ऑस्ट्रेलिया टीम:

मेग लेनिंग (कप्तान), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वारेहम।

ऑस्ट्रेलिया ए टीम:

मैटलान ब्राउन, लॉरेन चीटल, मैडी डार्क, हीथर ग्राहम, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, चार्ली नॉट, केट पीटरसन, कर्टनी सिपेल, टायला व्लामिंक, कर्टनी वेब, अमांडा-जेड वेलिंगटन, ताहलिया विल्सन

close whatsapp