क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एलिसा हीली को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जल्द ही करेंगी टीम की अगुवाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एलिसा हीली को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जल्द ही करेंगी टीम की अगुवाई

हीली ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाली राचेल हेन्स का पदभार संभाला है

Australia cricketer Alyssa Healy. (Photo by Hannah Peters/Getty Images)
Australia cricketer Alyssa Healy. (Photo by Hannah Peters/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिसा हीली को क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। बता दें कि हीली पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाली राचेल हेन्स की जगह लेंगी।

अब एलिसा हीली के पास खुद को साबित करने का एक बहुत अच्छा मौका है। वह एक स्टैंड-इन कप्तान की भूमिका में भी नजर आ सकती है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की नियमित कप्तान मेग लैनिंग अभी भी टीम का नेतृत्व करने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। क्योंकि लैनिंग ने क्रिकेट से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया है।

उप कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद हीली ने मेग लैनिंग से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उप-कप्तान के रूप में नामित होने के बाद हीली ने कहा कि ‘उन्हें अब भी उम्मीद है कि उनकी करीबी दोस्त (लैनिंग) जल्द ही एक्शन में लौट आएंगी। उनके आने के बाद इस साल के अंत में द्विपक्षीय श्रृंखला में भारत में कप्तानी करने के बारे में कोई चर्चा नहीं होगी।’

एलिसा हीली ने दिया बड़ा बयान:

महिला टीम की उप-कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के बाद हीली ने कहा, “किसी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम की उप-कप्तानी करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, जिसने इतनी सफलता का स्वाद चखा हो।” राच (राचेल हेन्स) ने मेग (मेग लैनिंग) का समर्थन किया। अब चूंकि ये जगह खाली है तो मैं मेग की अनुपस्थिति में इस टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं।

इसके अलावा उन्होनें कहा कि “इस टीम के साथ जुड़ने का यह वास्तव में रोमांचक समय है। हमने टीम में बदलाव के साथ-साथ अविश्वसनीय युवा प्रतिभाओं का उदय देखा है, एक टी-20 विश्व कप और एशेज में यह सब हुआ है। मैं इसके लिए तत्पर हूं, यह मेरे करियर का अगला अध्याय है।”

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की स्टार महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने अपने देश के लिए 232 मैच खेले हैं। इसके अलावा वह 2018 से महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग में NSW ब्रेकर्स की कप्तानी कर रही हैं और महिला बिग बैश लीग के पहले सात संस्करणों में सिडनी सिक्सर्स की उप-कप्तान भी रही थीं।

 

close whatsapp