क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास नहीं होगा जून के बाद कोई प्रायोजक, पैट कमिंस के हस्तक्षेप के बाद एलिंटा एनर्जी ने खींचे हाथ
एलिंटा एनर्जी एक ऊर्जा कंपनी जो ऑस्ट्रेलिया में कार्बन उत्सर्जन लिए सर्वाधिक जिम्मेदार है।
अद्यतन - Apr 3, 2023 5:16 pm

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का स्पाॅन्सर एलिंटा एनर्जी जो ऑस्ट्रेलिया में ऊर्जा का सबसे बड़ा उत्पादक है, उसने बोर्ड के साथ अपनी स्पाॅन्सरशिप को इस साल जून में खत्म करने का निर्णय लिया है। बता दें कि कंपनी ने ये फैसला, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस के उस बयान के बाद लिया है, जब उन्होंने पिछले साल कहा था कि पर्यावरण को नुकसान करने वाली कंपनी क्रिकेट जगत का हिस्सा है।
कमिंस ने अपने बयान में कहा था कि अब समय आ गया है कि क्रिकेट के क्षेत्र में किसको लाना है और जब स्पाॅन्सर जैसे निर्णय लिए जाते हैं तो पर्यावरण जैसे मसलों को केंद्र में रखना चाहिए। गौरतलब है कि कमिंस पिछले साल एलिंटा एनर्जी की पैरेंट कपंनी पायनीर सेल होल्डिंग को लेकर अपने विचार रखे थे, जो ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है।
पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि news.com.au की एक रिपोर्ट के अनुसार पैट कमिंस ने पिछले साल नौ न्यूजपेपर के सामने अपने विचार रखते हुए कहा था कि मुझे उम्मीद है कि जब हम सोचते हैं कि हम किसके साथ जुड़ना चाहते हैं, हम किसे क्रिकेट का हिस्सा बनने के लिए किसे आमंत्रित करते हैं, इस वक्त जलवायु को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को इस साल 16 जून से इंग्लैंड के खिलाफ बहुप्रतिक्षित एशेज सीरीज खेलनी है। तो वहीं इस सीरीज के शुरू होने में सिर्फ दो महीने का समय बचा है और इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को टीम के लिए कोई नया स्पाॅन्सर खोजना होगा।
दूसरी तरफ आपको ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बारे में बताएं तो फिल्हाल वह कोई क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। अब वह सीधे जून में पहले भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलेंगे और उसके बाद इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की एशेज सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे।