टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने जारी की अपनी स्वदेशी थीम वाली नई जर्सी - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने जारी की अपनी स्वदेशी थीम वाली नई जर्सी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम स्वदेशी थीम वाली जर्सी पहनकर खेलने उतरेगी।

Australia's New Jersey. (Photo Source: Twitter/Cricket Australia)
Australia’s New Jersey. (Photo Source: Twitter/Cricket Australia)

टी-20 वर्ल्ड कप के आगामी संस्करण का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया जाना है जो इस ट्रॉफी की गत-विजेता टीम भी है। जिसमें इस बार टीम नई जर्सी पहनकर मैदान पर खेलने उतरेगी जो स्वदेशी तरह की होगी। एक बार फिर से आरोन फिंच की कप्तानी में टीम ट्रॉफी पर फिर से कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जारी की गई नई जर्सी में कंधे पर काले जबकि टी-शर्ट के बीच में सुनहरे और पीले रंग की डिजाइन का इस्तेमाल हुआ है। वहीं पैंट का रंग पूरी तरह से काला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार घरेलू सरजमीं पर आरोन फिंच की कप्तानी में इसी जर्सी में अपना खिताब बचाने के लिए मैदान पर जोर लगाएगी।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की नई जर्सी को फियोना क्लार्क और कर्टनी हेगन ने एसिक्स के साथ साझेदारी में बनाया था और दोनों ने पहले भी स्वदेशी ऑस्ट्रेलियाई कपड़ों के डिजाइनों में अपना सहयोग दे चुके हैं। वॉकबाउट विकेट कलाकृति एक बार फिर शर्ट के सामने केंद्रित है, क्योंकि यह पहले के डिजाइनों में रही है।

वॉकबाउट विकेट्स के कलाकार क्लार्क हैं जो किर्रा महिला और जेम्स ‘मॉस्किटो’ कूजेंस की परपोती हैं जिन्होंने 1866 में एमसीजी में एक ऐतिहासिक मैच में एबोरिजिनल इलेवन के लिए खेला था और पहली ऑस्ट्रेलियाई टीम के हिस्से के रूप में 1868 में इंग्लैंड की यात्रा की थी।

अपने खिताब को बचाने घर पर उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

आगामी मेगा इवेंट को लेकर बात की जाए तो उसके लिए मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें आरोन फिंच जिनकी कप्तानी में टीन ने पिछली बार इस खिताब को अपने नाम किया था उन्हीं की कप्तानी टीम खेलने उतरेगी, जिसमें उसे अपना पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। वहीं टीम में एक जो बड़ा नाम खासतौर पर देखने को मिलेगा वह सिंगापुर में जन्म लेने वाले आक्रामक खिलाड़ी टिम डेविड हैं।

close whatsapp