Cricket Buzz: जाने 15 दिसंबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 15 दिसंबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में दीपक हुड्डा ने अपने बल्ले से मचाया तहलका

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

भारत महिला और इंग्लैंड महिला के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 428 रन बनाए।

अच्छी बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया और इंग्लैंड की टीम को सिर्फ 136 रन पर ऑलआउट कर दिया। दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए, जिनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच इस समय जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया 487 रनों पर ऑलआउट हुई। पाकिस्तान के लिए डेब्यू कर रहे आमिर जमाल ने कमाल की गेंदबाजी की और 6 विकेट अपने नाम किए।

इसके अलावा भारत ने तीसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को 106 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने अपना चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। वहीं कुलदीप यादव के नाम 5 विकेट हॉल रहा।

विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में दीपक हुड्डा ने अपने बल्ले से तहलका मचाया है। राजस्थान की ओर से खेलते हुए कर्नाटक के खिलाफ उन्होंने 128 गेंदों में 19 चौके और पांच छक्कों की मदद से 180 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp