Cricket Buzz: जाने 18 दिसंबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 18 दिसंबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन कल दुबई में होना है।

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

जोहान्सबर्ग में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया। मेजबान टीम की बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह फ्लॉप रही और पूरी टीम सिर्फ 116 रनों पर ऑलआउट हो गई। केवल टोनी डी जोरजी और एंडिले फेहलुकवायो ने क्रमशः 28 और 33 रनों की पारी खेली।  वहीं स्पिनर तबरेज शम्सी ने नाबाद 11 रन बनाए।

इसके जवाब में साई सुदर्शन और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों ने भारत को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया। मैच के बाद शम्सी ने मजेदार कैप्शन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की। आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन कल दुबई में होना है। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। वहीं दिग्गज क्रिकेटर और कमेंटेटर्स ने भी ऑक्शन से पहले कुछ तस्वीरें साझा करते हुए फैन्स को तैयार रहने को कहा।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट उस्मान ख्वाजा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस अवसर पर साथी खिलाड़ियों समेत क्रिकेट जगत ने उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दी। वहीं सचिन तेंदुलकर ने पिता के बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए एक तस्वीर साझा की।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, मेरे पिता हमेशा देखभाल करने वाले थे लेकिन कभी सख्त नहीं थे। उन्होंने मुझे यह चुनने दिया कि मैं जीवन में क्या करना चाहता हूं और मेरे सपनों को हासिल करने की मेरी खोज में बिना शर्त मेरा समर्थन किया। मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने अपने सभी बच्चों का पालन-पोषण किया-हमेशा हमें प्यार और आज़ादी दी।वह पालन-पोषण के लिए एक उत्कृष्ट सीख है। उनकी सोच अपने समय से आगे की थी और यही लाखों कारणों में से एक है कि मैं उनसे इतना प्यार करता हूं। वह ही है जिसके कारण मैं हूं।जन्मदिन मुबारक हो बाबा, मुझे तुम्हारी हर रोज़ याद आती है।’

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?