Cricket Buzz: जाने 15 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 15 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

स्टार ऑलराउंर रवींद्र जडेजा ने करियर का चौथा टेस्ट शतक लगाया

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच से सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। खासकर सरफराज खान के लिए आज का दिन यादगार बन गया। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए डेब्यू मैच में ही अर्धशतक बनाया।

इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर का 11वां शतक ठोंका। उनके अलावा स्टार ऑलराउंर रवींद्र जडेजा ने भी करियर का चौथा टेस्ट शतक लगाया।

रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के शतकीय पारी के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। सचिन तेंदुलकर, संजय मांजरेकर, दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा, इरफान पठान समेत अन्य दिग्गजों ने दोनों को बधाई दी।

वहीं सरफराज खान की तेजतर्रार पारी के बाद क्रिकेट जगत ने जमकर उन पर प्यार लुटाया। फैन्स ने भी सरफराज की जमकर तारीफ की और रिएक्शन दिए। हालांकि, वह पारी के 83वें ओवर में रन आउट हो गए, जिस पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का पारा हाई हो गया। उन्होंने ड्रेसिंग रूप में अपनी टोपी को जोर से जमीन पर दे मारा। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इससे पहले बेटे सरफराज खान के डेब्यू कैप मिलने पर उनके पिता के आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने कैप को चूमते हुए बेटे को शुभकामनाएं दी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुईं।

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?