'वह पहले दिन से तेज गेंदबाज था'- स्टुअर्ट ब्रॉड के पहले विकेट बने निक लैम्ब ने दिया बड़ा बयान  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वह पहले दिन से तेज गेंदबाज था’- स्टुअर्ट ब्रॉड के पहले विकेट बने निक लैम्ब ने दिया बड़ा बयान 

इंग्लैंड के लिए 167 टेस्ट मैचों में 604 विकेट झटके हैं ब्राॅड ने

Nick Lamb and Stuart Broad (Image Credit- Twitter)
Nick Lamb and Stuart Broad (Image Credit- Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल में ही खत्म हुई पांच मैचों की आखिरी टेस्ट मैच के बीच, इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राॅड ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। बता दें कि ब्राॅड ने इंग्लैंड के लिए 167 टेस्ट मैचों में 604 विकेट अपने नाम किए थे, और करीब 1.5 दशक तक वह इंग्लिश टीम के तेज गेंदबाजों में से एक रहे।

गौरतलब है कि स्टुअर्ट ब्राॅड ने काउंटी क्रिकेट में क्रिकेट के गुर लीसेस्टशायर (Leicestershire) की ओर से खेलते हुए सीखे थे। काउंटी क्रिकेट में ब्राॅड का पहला शिकार निक लैम्ब (Nick Lamb) थे। तो वहीं अब ब्राॅड के रिटायरमेंट के बाद लैम्ब ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ब्राॅड पहले दिन से तेज गेंदबाज थे।

निक लैम्ब ने स्टुअर्ट ब्राॅड को लेकर कही ये बड़ी बात

बता दें कि टाॅक स्पोर्ट पर बात करते हुए निक लैम्ब ने ब्राॅड को लेकर कहा- मैं लीसेस्टशायर के खिलाफ डरहम विश्वविद्यालय के लिए खेल रहा था, जो नाॅटिंघमशायर में शामिल होने से पहले उसका (स्टुअर्ट ब्राॅड) क्लब था। यह उसका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू था।

मुझे याद है कि मेरे टीम के कुछ खिलाड़ियों ने बताया कि एक सलामी बल्लेबाज है, जो मीडियम पेस से गेंदबाजी करता है। वह एक मैच में लीसेस्टशायर के लिए नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने आया, सभी ने फिर सोचा कि वह क्यों खेल रहा है, वह तो एक बल्लेबाज है।

लैम्ब ने आगे कहा- लेकिन जब वह गेंदबाजी करने आया तो उसे मुझे आउट करने में दो गेंद लगी, यह ज्यादा मुश्किल नहीं थी। लेकिन मुझे लगता है कि पहली गेंद मेरी जांघ के पैड पर जाकर लगी, इसके बाद मैं अपनी टीम के खिलाड़ियों की ओर देखा, उन्होंने जैसा बताया कि वह मीडियम पेस से गेंदबाजी करता है। लेकिन वह ऐसा नहीं था, वह पहले दिन से तेज गेंदबाज था।

close whatsapp