Cricket Buzz: जाने 2 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 2 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

अपने डेब्यू मुकाबले में रजत पाटीदार दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए

Yashasvi Jaiswal (Image Credit-Twitter)
Yashasvi Jaiswal (Image Credit-Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी, शुक्रवार से विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के साथ Rajat Patidar ने अपना टेस्ट डेब्यू किया है। इसके बाद से बल्लेबाज का नाम सोशल मीडिया पर Trend कर रहा है।

वहीं दूसरी तरफ Yashasvi Jaiswal ने मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन दूसरे सेशन के दौरान ही अपना शतक पूरा कर लिया। उनके इस शतकीय पारी के बाद फैन्स व दिग्गज क्रिकेटरों ने उनकी जमकर सराहना की।

सचिन तेंदुलकर ने पोस्ट करते लिखा, ‘यशस्वी भव:’, वहीं इरफान पठान ने लिखा, घर न होने की वजह से मैदान में सोने वाला लड़का आज बड़े खिलाड़ियों को मैदान में जगा भी रहा है और भगा भी रहा है। वेल प्लेड यशस्वी जयसवाल! इसी तरह की प्रतिक्रिया दिनेश कार्तिक, आकाश चोपड़ा, मोहम्मद कैफ समेत अन्य दिग्गजों ने भी दी।

इंग्लैंड के लिए 20 वर्षीय शोएब बशीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में उन्होंने पहले दिन दो विकेट चटकाए। इसके अलावा इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जेम्स एंडरसन भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज तेज गेंदबाज बन गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?