शाहरुख खान ने नियमों को रखा ताक पर, जा घुसे KKR के ड्रेसिंग रूम में
इस मैच में कोलकाता ने बैंगलोर को 81 रनों से दी मात।
अद्यतन - Apr 7, 2023 10:47 am

कोलकाता के ईडन गार्डन में 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में KKR ने RCB को 81 रनों से हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। इस मैच में अपनी टीम को चीयर करने के लिए KKR के मालिक शाहरुख खान खुद स्टेडियम पहुंचे थे। शाहरुख जिस जोश के साथ अपनी टीम को मैदान पर चीयर कर रहे थे वो फैंस को काफी पसंद आया।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान कोलकाता की ड्रेसिंग रूम में खिलाडियों के साथ जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल जीत के बाद कोलकाता के सहायक कोच अभिषेक नायर ने जीत में अहम रोल निभाने वाले रिंकू सिंह को कोलकाता का एक थीम सॉन्ग गाने के लिए कहा।
हालांकि शुरुआत में रिंकू ने गाने से मना कर दिया लेकिन फिर शाहरुख के कहने पर वो थीम सॉन्ग गाते हुए नजर आए। मैच के बाद केकेआर फ्रेंचाइजी ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
यहां देखिए शाहरुख खान और KKR प्लेयर्स का वो वीडियो
शार्दुल और रिंकू सिंह ने लिखी जीत की स्क्रिप्ट
मैच की बात करें तो कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज वेंकटेश्वर अय्यर मात्र 3 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनके ओपनिंग जोड़ीदार रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा।
एक छोड़ से लगातार विकेट गिर रहे थे, वहीं दूसरी छोड़ पर केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने पारी को संभालते हुए शार्दुल ठाकुरके साथ मिलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रिंकू सिंह ने शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर 103 रनों की साझेदारी की। शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का सबसे शानदार परफॉर्मेंस दिया और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।