Cricket Buzz: जाने 24 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 24 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुशीर खान ने दोहरा शतक जड़ा

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां खेल के दूसरे दिन एक विवादित मामला देखने को मिला।

ओली रॉबिन्सन की गेंद पर यशस्वी का कैच बेन फोक्स ने लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने बार-बार रिप्ले देखने के बाद उन्हें नॉटआउट करार दिया। इसके बाद इसको लेकर इंग्लिश कप्तान और फील्ड अंपायर के बीच काफी देर तक बहस भी होती रही।

वहीं रजत पाटीदार रांची टेस्ट मैच में भी पूरी तरह फ्लॉप रहे। मौका मिलने के बाद लगातार रन बनाने में नाकाम रहने के बाद उनके चयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरे IPL 2024 से बाहर हो गए हैं, जो गुजरात टीम के लिए एक बड़ा झटका है। इस बीच मोहम्मद शमी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ नजर आ रहे हैं। यूपी सरकार ने उन्हें बेस्ट क्रिकेटर ऑफ ईयर का अवॉर्ड से नवाजा है।

रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सरफराज खान के भाई मुशीर खान का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए बड़ौदा के खिलाफ आज दोहरा शतक जड़ दिया है। इसके बाद इस खिलाड़ी की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हुई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp