cricket buzz social media trends

Cricket Buzz: जाने 17 मार्च के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत लौट आए हैं।

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

आज WPL 2024 का फाइनल मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। आरसीबी टीम को चीयर करते हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने स्मृति मंधाना एंड कंपनी को एक खास मैसेज दिया है।

डिविलियर्स ने X पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘आज महिला प्रीमियर लीग का फाइनल है और टूर्नामेंट की दो पावरहाउस टीमों, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एक धमाकेदार मुकाबले की पूरी उम्मीद है। आरसीबी को स्पेशल शुभकामनाएं। आप ट्रॉफी जीते और पुरुष टीम को आईपीएल 2024 के लिए प्रेरित करें। आप सभी को फाइनल के लिए शुभकामनाएं।’

वहीं WPL के फाइनल मैच के दिन दिल्ली मैट्रो (Delhi Metro) ने क्रिकेट फैंस के आवागमन को आसान बनाने के लिए परिचालन समय में विस्तार किया है। अब फैंस मैच के बाद मैट्रो से आसानी से घर जा सकेंगे। आखिरी मैट्रो देर रात 12.15 पर रवाना होगी।

वहीं टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत लौट आए हैं। अब वह IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। बेटे अकाय के जन्म के दौरान वह लंदन में थे और क्रिकेट एक्शन से दूर थे।

इसके अलावा इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के दूसरे एलिमिनेटर में पेशावर जाल्मी को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 18 मार्च को फाइनल में उसका सामना मुल्तान सुल्तान से होगा।

वहीं भारतीय क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वे अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘जीवन किसी नियमावली के साथ नहीं आता, यह एक मां के साथ आता है भगवान उसके साथ कुछ सपनों को साकार करने के लिए दयालु रहे हैं। आभारी हूं।’

 

 

 

 

 

https://twitter.com/RealAbsamad/status/1769227483503575151

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?