cricket buzz

Cricket Buzz: जाने 18 मार्च के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

क्रिकेट जगत ने स्मृति मंधाना एंड कंपनी की खिताबी जीत पर शुभकामनाएं दीं

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 17 मार्च, रविवार को WPL 2024 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर अपना पहला खिताब जीत लिया। इसके साथ ही स्मृति मंधाना पहली कप्तान बन गई है, जिन्होंने आरसीबी फ्रेंचाइजी को उनकी पहली ट्रॉफी दिलाई। इस खिताबी जीत के बाद पूरा आरसीबी खेमा जश्न में डूब गया।

फैन्स से लेकर पुरुष खिलाड़ी और मालिक तक ने स्मृति मंधाना एंड कंपनी की इस खिताबी जीत पर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, वीरेंद्र सहवाग, दिनेश कार्तिक, आकाश चोपड़ा समेत तमाम पूर्व क्रिकेटरों ने भी बधाई दी।

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने तो जीत के तुरंत बाद टीम को वीडियो कॉल कर दिया और उन्हें बधाई दी। कोहली ने स्मृति मंधाना से भी बात की और उनको मुबारकबाद दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

वहीं आरसीबी के फैन्स भी खुद को नहीं रोक पाए और बैंगलोर की सड़कों पर इकठ्ठा होकर जमकर जश्न मनाया और नारेबाजी की। सोशल मीडिया पर ऐसे ना जाने कितने वीडियो वायरल हुए, जिसमें आरसीबी के पहली बार ट्रॉफी जीतने पर फैन्स को खुशी मनाते देखा गया।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की हार से निराश शेफाली वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, कल की कठिन रात, और आज की सुबह और भी कठिन। यह महसूस करने में थोड़ा समय लगेगा कि एक टीम के रूप में हमने कितना हासिल किया है, लेकिन इसका हिस्सा होने पर वास्तव में गर्व है। पिछले कुछ महीनों में हमें मिले सभी समर्थन के लिए आभारी हूं। आरसीबी में सभी को बधाई।

 

 

 

 

https://twitter.com/LaxmanSivarama1/status/1769635157542396285

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?