Cricket Buzz: जाने 12 अक्टूबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 12 अक्टूबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने अपने दोस्त के निधन पर शोक व्यक्त किया।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 10वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की ओर से टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा। उनका टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने शतक बनाया था।

डी कॉक के शतक लगाते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है। टॉम मूडी, रॉबिन उथप्पा, प्रज्ञान ओझा समेत अन्य क्रिकेट हस्तियों ने उनकी तारीफ की। वहीं भारत के उभरते हुए युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा समेत अन्य ने शुभकामनाएं दीं।

वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने अपने दोस्त के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आपको कभी पता नहीं चलता कि आपने कब किसी को आखिरी अलविदा कहा है..जब मुझे बताया गया कि मेरे दोस्त और पूर्व टीम साथी जे.गोकुलकृष्णन की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई तो मैं बिल्कुल स्तब्ध रह गया..वह मुझसे बस कुछ ही साल बड़े थे, बहुत फिट थे और ऐसे भी एक अद्भुत इंसान.दिल तोड़ने वाला।’

हार्दिक पांड्या ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बधाई संदेशों के लिए सभी का आभार जताया और एक वीडियो शेयर किया। साथ में लिखा, ‘मुझे पता था कि मेरा दिन अद्भुत होने वाला था जब मैं उन लोगों के साथ जागूंगा जिन्हें मैं अपने साथ सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। आगू की ड्राइंग ने मेरा दिल पिघला दिया और यह सबसे अच्छा जन्मदिन का उपहार था जो मैं मांग सकता था ❤️ सभी प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं ✌️।’

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?