PAK vs BAN, Top 10 Memes: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़
बारिश की वजह से यह मैच रद्द हो गया।
अद्यतन - Feb 27, 2025 7:43 pm

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज यानी 27 फरवरी को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला जाना था। लेकिन बारिश की वजह से खेल शुरू नहीं हो सकता और बिना टॉस हुए ही यह मैच रद्द कर दिया गया।
यह मैच रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था। बता दें कि, खराब मौसम की वजह से रावलपिंडी में यह दूसरा मैच है, जो बिना टॉस के रद्द हुआ है। इससे पहले 25 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच भी मैच बारिश की वजह से खेला नहीं जा सका था।
यह पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही टीमों के लिए उनका अंतिम लीग मैच था। दोनों ही टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक भी मैच नहीं जीत सकी। पाकिस्तान की बात की जाए तो उसे अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे मैच में भारत के खिलाफ भी करारी हार मिली थी।
वहीं बांग्लादेश की बात की जाए तो अपने पहले मैच में उसे भारत के खिलाफ छह विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, जबकि अपने दूसरे मैच में टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट से करारी शिकस्त मिली थी। दोनों ही टीम अपने दूसरे मैच के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के नॉकआउट से बाहर हो गई थी।
पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन
बता दें कि काफी लंबे समय के बाद पाकिस्तान में कोई आईसीसी इवेंट होस्ट किया गया था। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में खेला जा रहा है। हालांकि, मेजबान ने इस टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन किया और एक मैच भी जीत नहीं पाई। मैच रद्द होने की वजह से पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों को एक-एक अंक मिला है।
अभी तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में दो टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। ये दो टीम है न्यूजीलैंड और भारत। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अगला मैच 28 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वह ग्रुप बी से इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने वाली तीसरी टीम होगी।
Match abandoned due to rain at Rawalpindi.
Meanwhile Pakistan and Bangladesh out of ICC Champions Trophy be like 🤣.. #PAKvBAN #PakistanCricket #PAKvsBAN pic.twitter.com/sXL6iF9D6j
— Ashutosh Srivastava (@Sri_Ashutosh008) February 27, 2025
Both non-deserving team got a point without doing anything. 🤡
Yaha toh win bhi nai hua and learn bhi nai hua. 🤡#PAKvsBAN#PAKvBAN #ChampionsTrophy #ChampionsTrophy2025
— Tejas Joshi (@tejas_h_joshi) February 27, 2025
Sharm se dob marny ka muqam hai#PAKvBAN #ChampionsTrophy2025 pic.twitter.com/4RGEvmJsa4
— Urooj Jawed🇵🇰 (@uroojjawed12) February 27, 2025
🌟 **DEAR PAKISTAN:**
This is just a phase.
(But for now, let’s laugh at the phase 😂) #PAKvBAN #CricketTwitter #ChampionsTrophy2025— Silent Assasin (@SilentAssasin04) February 27, 2025
Pakistan got saved by rain from ultimate humiliation.#PakistanvsBangladesh#ChampionsTrophy2025#ChampionsTrophyOnJioStar @ChampionsTroohy @ICC_CricInfo
— PANKAJ JHA (@doc_pankajjha) February 27, 2025
Hosts Pakistan journey ends without a Win in Champions Trophy.#PAKvBAN #ChampionsTrophy2025 pic.twitter.com/2zPpu1ye95
— Over Thinker Lawyer 🇵🇰 (@Mujha_q_Nakala) February 27, 2025
The most awaited tournament for Pakistan in last 3 decades has ended win-less as the last match of the ICC Champions Trophy between Pakistan and Bangladesh has been called off due to rain.
ICC T20 WC 2026 up next. #PAKvBAN #PakistanCricket pic.twitter.com/CJm7PWCaAV
— Ameer Hamza Asif (@AmeerHamzaAsif) February 27, 2025
Only rain can save Mere 🔔 k worldClass #PAKvBAN pic.twitter.com/zM5AMD9CJj
— iffi Raza (@Rizzvi73) February 27, 2025
#BANvsPAK #ChampionsTrophy2025 #PAKvBAN pic.twitter.com/1dRX8t2sEU
— Aditya Kumar 6ix Class (@AdityaKumar_6) February 27, 2025
Pakistan and Bangladesh competing to become the worst team of Champions Trophy#PakvBan | #PakvsBan | #ChampionsTrophy pic.twitter.com/hM4VZyijdI
— Rajabets 🇮🇳👑 (@rajabetsindia) February 27, 2025