Cricket Buzz: जाने 19 सितंबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 19 सितंबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं।

social media trends
social media trends

देशभर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेटर्स ने भी अपने-अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर इस उत्सव की शुरुआत की। दिनेश कार्तिक, अजिंक्य रहाणे, युजवेंद्र चहल समेत अन्य क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर क्रिकेट जगत से उन्हें ढेरों शुभकामना संदेश प्राप्त हुए। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेटर्स ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी।

इसके अलावा 2007 में आज ही के दिन पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया था। उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था, जो T20I क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी है। यह रिकॉर्ड आज भी बरकरार है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए संजू सैमसन के भारतीय टीम में शामिल नहीं होने पर रॉबिन उथप्पा समेत अन्य पूर्व क्रिकेटर्स ने उनका समर्थन किया। खुद संजू सैमसन ने अपने एक फेसबुक पोस्ट से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?