Cricket Buzz: जाने 21 सितंबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 21 सितंबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

क्रिस गेल आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं।

social media trends
social media trends

वर्ल्ड कप 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका ने पहले ही टीम की घोषणा कर दी थी, लेकिन आज उसने फिर टीम का ऐलान किया है, जिसमें दो बड़े बदलाव किए गए हैं। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया और सिसांडा मगाला चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब इन दोनों की जगह एंडिले फेहलुकवायो और लिज़ाद विलियम्स को टीम में शामिल किया गया।

क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक क्रिस गेल आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी शुभकामना संदेश आएं। सचिन तेंदुलकर से लेकर एंजेलो मैथ्यूज समेत अन्य क्रिकेटर्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

वहीं गौतम गंभीर ने शाहरुख खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। साथ में उन्होंने लिखा, ‘वह सिर्फ बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि दिलों के भी राजा हैं। जब भी हम मिलते हैं मैं असीम प्यार और सम्मान के साथ वापस जाता हूं। आपसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। बस सर्वश्रेष्ठ SRK।’

इसके अलावा पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने नए संसद भवन में निमंत्रण के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग का शुक्रिया अदा किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने टीम की नई जर्सी का अनावरण किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp