Cricket Buzz Top Trends: क्रिकेट जगत के इन ट्वीट ने आज 20 जुलाई को बटोरी खूब सुर्खियां....

Cricket Buzz: जाने 20 जुलाई के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

क्रिकेट की दुनिया में 20 जुलाई 2023 को सोशल मीडिया पर इन ट्वीट ने बटोरी सुर्खियां।

Tilak Verma Virat Kohli Harmanpreet Kaur (Photo Source: Twitter)
Tilak Verma Virat Kohli Harmanpreet Kaur (Photo Source: Twitter)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से त्रिनिदाद में खेला जाएगा। यह टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंदी के रूप में 100वां टेस्ट मैच होने वाला है। वहीं यह मैच भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर का 500वां मैच होगा। विराट कोहली सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले भारत के मात्र चौथे खिलाड़ी और दुनिया के दसवें खिलाड़ी बन गए हैं। क्रिकेट जगत विराट कोहली को उनके इस खास उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए नजर आ रहा है।

वहीं पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 6 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर ली है। श्रीलंका पहली पारी में 312 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद पाकिस्तान ने सउद शकील के दोहरे शतक के दम पर पहली पारी में 461 रन बोर्ड पर लगाए। दूसरी पारी में  श्रीलंका 279 रनों पर ऑलआउट हो गई और पाकिस्तान को जीत के लिए 131 रनों का लक्ष्य मिला। पाकिस्तान ने इमाम उल हक के अर्धशतकीय पारी के दम पर जीत हासिल की।

वहीं आज 20 जुलाई के दिन भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2017 के दूसरे सेमीफाइनल में 171 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हरमनप्रीत कौर के दम पर भारत ने 36 रनों से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था। मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत की शानदार पारी को लेकर एक खास वीडियो साझा किया है।

यह भी पढ़े- जुलाई 20- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

भारतीय युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा वेस्टइंडीज दौरे के टी-20 सीरीज का हिस्सा है। वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले तिलक वर्मा ने परिवार के साथ खास तस्वीरें खींचवाई है। जिसे मुंबई इंडियंस ने साझा किया है। वहीं युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव भी वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं, जिसकी जानकारी राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने दी है।

यहां देखिए 20 जुलाई के वो ट्वीट जो बटोर रहे सुर्खियां-

 

 

close whatsapp