जुलाई 20- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
क्रिकेट की दुनिया में 20 जुलाई 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।
अद्यतन - जुलाई 20, 2023 4:11 अपराह्न

1. पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में दर्ज की रोमांचक जीत
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 16 जुलाई से खेला जा रहा था। श्रीलंका पहली पारी में 312 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद पाकिस्तान ने सउद शकील के दोहरे शतक के दम पर पहली पारी में 461 रन बोर्ड पर लगाए। जिसके बाद दूसरी पारी में एक बार फिर पाकिस्तानी गेंदबाजी अटैक के सामने श्रीलंका 279 रनों पर ऑलआउट हो गई और पाकिस्तान को जीत के लिए 131 रनों का लक्ष्य मिला। पाकिस्तान ने इमाम उल हक के अर्धशतकीय पारी के दम पर 4 विकेट से जीत हासिल की। पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
2. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रचने को तैयार है विराट कोहली
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 जुलाई से त्रिनिदाद में खेला जाएगा। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 500वां मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। यह कोहली के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि वह 500 अंतरराष्ट्रीय मैच तक पहुंचने वाले भारत के मात्र चौथे खिलाड़ी और दुनिया के दसवें खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी के खास सूची में शामिल हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने करियर में 664 मैच खेले हैं। वहीं धोनी ने (538) और राहुल द्रविड़ ने (509) मैच खेले हैं।
3. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को तय समय पर आयोजित करना चाहता है न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच फरवरी 2024 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल के तहत टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज क्रमशः 4 और 17 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी। लेकिन साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड सीरीज की तारीखों को आगे बढ़ाना चाहता है क्योंकि इसका सीधा क्लैश SA20 2024 से होगा। हालांकि न्यूजीलैंड बोर्ड सीरीज की तारीखों पर बातचीत करने को तैयार नहीं है। क्योंकि बोर्ड के अधिकारियों ने पुष्टि कर दी है दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। और बोर्ड साउथ अफ्रीका की मेजबानी के लिए उत्सुक है।
4. भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है एशिया कप फाइनल राहुल द्रविड़ ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
एशियन क्रिकेट काउंसिल ने आगामी एशिया कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट 30 अगस्त से श्रीलंका और पाकिस्तान में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा। इसी बीच राहुल द्रविड़ ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच तीन बार मुकाबला होने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल द्रविड़ का कहना है कि, वो ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं एक समय में उनका ध्यान एक ही मैच पर रहेगा।
5. विराट कोहली के 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने कही बड़ी बात
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विराट कोहली के करियर का 500वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होने वाला है। मैच से पहले आकाश चोपड़ा विराट कोहली के अनुशासन, समर्पण और भक्ति की जमकर तारीफ की है। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, कोहली ने जिस तरह से यह खेल खेला है, वह बहुत अधिक, Discipline (अनुशासन), Dedication (समर्पण) और Devotion (भक्ति) का प्रतिनिधित्व करते हैं। 3Ds लंबे समय से खड़े हैं और यह हर किसी के देखने लायक है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
6. कप्तान से लेकर कोच राहुल द्रविड़ हर कोई इस वक्त कर रहा है यशस्वी जायसवाल की बात
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 जुलाई से त्रिनिदाद में खेला जाएगा। पिछले मैच में डेब्यूडेंट यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू करते हुए 171 रनों की शानदार पारी खेली थी और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय हेड कोच भी यशस्वी जायसवाल की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि, यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी से सबको काफी प्रभावित किया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
7. रोहित शर्मा को MI के प्लेयर्स से है काफी ज्यादा लगाव, एक बार फिर की इशान किशन की तारीफ
टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है। इसी बीच दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जमकर इशान किशन की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा का कहना है कि, वह काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, उन्होंने लिमिटेड ओवर वाले मैच में दोहरा शतक भी लगाया। भारत को उनसे काफी उम्मीदें हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
8. बताओ जेमिमा राॅड्रिग्स के प्रदर्शन के आगे स्पोर्ट्स प्रजेंटर हरमनप्रीत कौर का नाम ही भूल गया, देखें वीडियो
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 108 रनों से शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। मैच के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बांग्लादेशी प्रजेंटर को तीखा जबाव दिया है, जब वो उन्हें जेमिमा राॅड्रिग्स के नाम से संबोधित करते हैं। हरमनप्रीत कौर उन्हें धन्यवाद देते हुए कहती हैं हरमनप्रीत कौर। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
9. विराट कोहली की बल्लेबाजी के फैन हैं राहुल द्रविड़, कहा- यह आसान नहीं है कि उन्होंने…..
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 20 जुलाई से खेला जाएगा। वहीं यह टेस्ट मैच विराट कोहली के करियर का 500वां इंटरनेशनल मुकाबला होगा। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ जमकर विराट कोहली की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, विराट कोहली कई खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं। इसके साथ ही उनका कहना है कि, वह हमेशा कड़ी मेहनत करते हैं। मुझे लगता है कि इसने उन्हें 500 गेम खेलने के लिए प्रेरित किया है, वह बहुत फिट हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
10. टीम इंडिया में वापसी के लिए बेताब हैं केएल राहुल, वीडियो के जरिए दिखा रहे हैं खुद की तैयारी
भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल आईपीएल 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे। राहुल को जिसके चलते सर्जरी से भी गुजरना पड़ा। केएल राहुल ने वापसी के रिहैब की प्रक्रिया शुरू कर दी है। केएल राहुल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। , राहुल ने अपने पूरे दिन का एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद साफ हो गया है की वो वापसी के लिए तैयार हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)