आकाश चोपड़ा ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, कहा- उन्होंने बहुत अधिक अनुशासन, समर्पण के साथ...... - क्रिकट्रैकर हिंदी

आकाश चोपड़ा ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, कहा- उन्होंने बहुत अधिक अनुशासन, समर्पण के साथ……

विराट कोहली ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, वह जब भी मैदान पर उतरते हैं तो ऐसा लगता है जैसे वह अपना 100 फीसदी देने वाले हैं।

Aakash Chopra And Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Aakash Chopra And Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में पहला टेस्ट मैच खेला गया, जिसको भारत ने एक पारी और 141 रन से जीता। वहीं इस मैच में विराट कोहली शतक बनाने से चूक गए। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में उनसे उम्मीद की जा रही है कि वह शतक लगाएंगे।

वहीं यह मुकाबला विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर का 500 वां मुकाबला होगा। बता दें टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उनका कहना है कि, कोहली ने जिस तरह से यह खेल खेला है, वह बहुत अधिक अनुशासन, समर्पण और भक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

बता दें अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, यह कोहली का 500वां इंटरनेशनल मैच है। क्यों अहम है कोहली का 500वां मैच? कोहली क्या डिफाइन या प्रतिनिधित्व करते हैं? कोहली ने जिस तरह से क्रिकेट खेला है, वह बहुत अधिक अनुशासन, समर्पण और भक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

जब भी कोहली मैदान पर उतरते हैं तो ऐसा लगता है जैसे वह अपना 100 फीसदी देने वाले हैं- आकाश चोपड़ा 

आकाश चोपड़ा  ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, वह जब भी मैदान पर उतरते हैं तो ऐसा लगता है जैसे वह अपना 100 फीसदी देने वाले हैं। ऐसी एक भी चीज़ नहीं है जहां वह कोई कसर छोड़ेंगे। वह एक भी ऐसा काम नहीं करते जहां आपको लगे कि वह चीजों को हल्के में ले रहे हैं।

आकाश चोपड़ा ने आगे बताया कि, विराट ने डोमिनिका टेस्ट में 80 गेंदों का सामना करने के बाद अपनी पहली बाउंड्री लगाई, जिससे पता चलता है कि उनमें कोई अहंकार नहीं है। उन्होंने कहा कि ,शुरू से ही, उन्होंने अपने खेल को टीम की आवश्यकताओं, स्थिति की मांग और पिच क्या कह रही है, के आधार पर किया है।

डोमिनिका में भी उन्होंने 80 गेंदों के बाद अपना पहला चौका लगाया। इसका मतलब यह है कि उनमें कोई अहंकार नहीं है। यह उन्हें परिभाषित करता है कि वह वास्तव में कौन हैं।  इसलिए हम सबसे पहले उन्हें पूरे परिवार की ओर से शुभकामनाएं देते हैं। हम तहे दिल से चाहते हैं कि वह शतक बनाए।

यहां पढ़ें: विराट कोहली की बल्लेबाजी के फैन हैं राहुल द्रविड़, कहा- यह आसान नहीं है कि उन्होंने…..

close whatsapp