रोहित शर्मा को MI के प्लेयर्स से है काफी ज्यादा लगाव, एक बार फिर की ईशान किशन की तारीफ
हुए रोहित शर्मा ने कहा कि, ईशान एक बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, हमने भारतीय टीम के लिए उनके छोटे से करियर में यह देखा है।
अद्यतन - जुलाई 20, 2023 12:04 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। जहां डोमिनिका में इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने एक पारी और 141 रनों से जीता था। वहीं इस मुकाबले में भारत की ओर से ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट डेब्यू किया।
दरअसल हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, वह काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, उन्होंने लिमिटेड ओवर वाले मैच में दोहरा शतक भी लगाया। भारत को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
हमारी जिम्मेदारी है उनकी प्रतिभा को तराशने की- रोहित शर्मा
बता दें Hindustan Times से बातचीत करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि, ईशान एक बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। हमने भारतीय टीम के लिए उनके छोटे से करियर में यह देखा है। उन्होंने सीमित ओवरों में दोहरा शतक बनाया है। उनके पास अपना खेल है, हमारी जिम्मेदारी उस प्रतिभा को तराशने की है। हमें उन्हें इसके लिए अवसर देना होगा। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
रोहित शर्मा ने आगे कहा कि, उन्हें आक्रामक क्रिकेट खेलना पसंद है। मेरी उनके साथ स्पष्ट चर्चा हुई है, मैंने उन्हें समझाया है कि टीम मैनेजमेंट उनसे किस तरह से खेलने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्हें आजादी दी गई है। उन्हें पूरी आजादी के साथ खेलने की जरूरत है और हम उन्हें मौका देंगे। इसके अलावा, रोहित शर्मा ने पहले टेस्ट में बेहतरीन कीपिंग स्किल के लिए ईशान किशन की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, मैं विशेष रूप से उनकी विकेटकीपिंग के बारे में बात करना चाहूंगा।
रोहित शर्मा ने कहा कि, अपना पहला टेस्ट खेलने के बाद ईशान ने वाकई बहुत अच्छी विकेटकीपिंग की और अश्विन, जडेजा के खिलाफ कीपिंग की, जहां गेंद घूम रही है और उछाल ले रही है और कुछ गेंदें नीची भी रह रही हैं। मैं उनके कीपिंग कौशल से बहुत प्रभावित हुआ। हालांकि दुर्भाग्य से, वह अपने पहले टेस्ट में सिर्फ एक रन ही बना सके क्योंकि हमें पारी घोषित करनी पड़ी। हम चाहते हैं कि हमारे टॉप क्रम के बल्लेबाज लंबे समय तक बल्लेबाजी करें। अगर मौका मिलता है लंबे समय तक बल्लेबाजी करने का तो ईशान आक्रामक तरीके से खेलने के लिए हमेशा तैयार हैं।
यहां पढ़ें : ENG vs AUS: मार्क वुड की रफ्तार के आगे फेल हुई स्टीव स्मिथ की सारी रणनीति, कुछ इस तरह गंवा बैठे विकेट