कप्तान से लेकर कोच राहुल द्रविड़ हर कोई इस वक्त कर रहा है यशस्वी जायसवाल की बात
राहुल द्रविड़ ने कहा कि, यह देखकर बहुत ख़ुशी हुई कि वह जरूरत पड़ने पर आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए तैयार थे।
अद्यतन - Jul 20, 2023 3:29 pm

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर हैं, जहां भारत ने कैरिबियाई टीम के खिलाफ डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में जीत दर्ज की। वहीं इस मुकाबले में भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन ने टेस्ट डेब्यू किया।
बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साथ उन्होंने ओपनिंग की। दरअसल इस मुकाबले में शुभमन गिल नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे और उनकी जगह रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए ओपनिंग किया। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को जीत दिलाने में अहम भमिका निभाई।
दरअसल यशस्वी जायसवाल अपने पहले टेस्ट मैच में शतक लगाकर सबको काफी प्रभावित किया। उन्होंने 171 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी तारीफ कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ साथ टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी की। उनका कहना है कि, यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी से सबको काफी प्रभावित किया है।
यशस्वी जरूरत पड़ने पर आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए तैयार थे- राहुल द्रविड़
बता दें राहुल द्रविड़ ने कहा कि, यह देखकर बहुत ख़ुशी हुई कि वह जरूरत पड़ने पर आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए तैयार थे। साथ ही जरूरत पड़ने पर डिफेंसिव होने और रन बनाने के लिए भी तैयार थे। इससे ज्यादा ख़ुशी आपको कोच के तौर पर और क्या हो सकती है। इसके साथ ही राहुल द्रविड़ ने शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के सामने आने वाले चुनौतियों को लेकर भी बात की।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मुझे पता है कि गिल और यशस्वी को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि वे अब ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलेंगे। गिल और यशस्वी को वेस्टइंडीज दौरे से ही स्ट्रेटेजी तय करना होगा। बता दें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी लेकिन वेस्टइंडीज दौरे के लिए वह भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में काफी बेहतरीन प्रदर्शन भी किया, जिससे भारतीय टीम को जीत हासिल करने में मदद मिली।
यहां पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, कहा- उन्होंने बहुत अधिक अनुशासन, समर्पण के साथ……