Cricket Buzz Top Trends: क्रिकेट जगत के इन ट्वीट ने आज 31 जुलाई को बटोरी खूब सुर्खियां....

Cricket Buzz: जाने 31 जुलाई के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

क्रिकेट की दुनिया में 31 जुलाई 2023 को सोशल मीडिया पर इन ट्वीट ने बटोरी सुर्खियां।

Virat Kohli Cheteshwar Pujara Chris Woakes MI New York (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli Cheteshwar Pujara Chris Woakes MI New York (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच 27 जुलाई से खेला जा रहा है। आज पांचवें टेस्ट मैच का आखिरी दिन है। और आज इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड अपने टेस्ट करियर का आखिरी टेस्ट मैच भी खेल रहे हैं। जिसके चलते फैंस समेत दिग्गज खिलाड़ी उन्हें जमकर बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

भारतीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह लंबे समय से चोटिल चल रहे थे। लेकिन कुछ समय पहले बीसीसीआई ने बुमराह की फिटनेस को लेकर अपडेट जारी किया था कि वो जल्द ही वापसी करेंगे। बुमराह ने अभ्यास मैच खेलना शुरू कर दिया है। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

MI New York ने  Major League Cricket (MLC) के पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। सीजन का फाइनल Seattle Orcas और MI New York के बीच खेला गया, MI New York ने निकोलस पूरन के 137 रनों की नाबाद पारी के बल पर जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस ने जीत के बाद आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जश्न की तस्वीरें साझा की है।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह और गौतम गंभीर ने उद्यम सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करते हुए एक खास ट्वीट किया हैं। वहीं शिवम सिंह देवधर ट्रॉफी 2023 में वेस्ट जोन के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे को लेकर एक खास ट्वीट किया हैं।

यह भी पढ़े- जुलाई 31- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

यहां देखें 31 जुलाई के वो शानदार ट्वीट-

close whatsapp