वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से पहले तमाम क्रिकेट फैंस अहमदाबाद में 500 फुट का तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे - क्रिकट्रैकर हिंदी

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से पहले तमाम क्रिकेट फैंस अहमदाबाद में 500 फुट का तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे

सभी क्रिकेट फैंस यही चाहते हैं कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करें और ट्रॉफी को अपने नाम करें।

Ahmedabad Cricket Fans (Pic Source-Twitter)
Ahmedabad Cricket Fans (Pic Source-Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। तमाम लोग इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई भारतीय फैंस यही चाहते हैं कि इस बार उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करें और इस शानदार ट्रॉफी को अपने नाम करें।

इसी के साथ आज यानी 18 नवंबर को अहमदाबाद में क्रिकेट फैंस ने 19 नवंबर को होने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच से पहले 500 फुट लंबा तिरंगा लहराया जिसके साथ वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का छोटा वर्जन भी था। सभी क्रिकेट फैंस यही चाहते हैं कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करें और ट्रॉफी को अपने नाम करें।

सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो जमकर वायरल हो रही है। भारत ने अभी तक इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार है भारतीय टीम

बता दें, पहले सेमीफाइनल मैच में भारत की ओर से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की ओर से महत्वपूर्ण शतक जड़ा था। इसके बाद मोहम्मद शमी ने इसी मैच में 7 विकेट अपने नाम किए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि टीम के सभी खिलाड़ी काफी अच्छे फॉर्म में है और उनको हराना इतना आसान नहीं होने वाला है। एक और बात यह है कि भारत ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 10 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है।

ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम के बल्लेबाजों ने इस पूरे टूर्नामेंट में जबर्दस्त बल्लेबाजी की है और गेंदबाजों ने भी अपना काम बखूबी निभाया है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच काफी रोमांचक होने वाला है। अब देखना यह है कि कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करती है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?