राम नवमी के पावन पर्व पर क्रिकेट जगत ने देशवासियों को दी ढेर सारी शुभकामनाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

राम नवमी के पावन पर्व पर क्रिकेट जगत ने देशवासियों को दी ढेर सारी शुभकामनाएं

हिंदू धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है।

KKR Team Celebrates Ram Navami (Pic SOurce-X)
KKR Team Celebrates Ram Navami (Pic SOurce-X)

आज यानी 17 अप्रैल को देशभर में राम नवमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। त्रेतायुग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का जन्म हुआ था। भगवान राम ने  जगत के कल्याण और रावण जैसे अधर्मियों का नाश करने के लिए अवतार लिया था। राम नवमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत को भी दर्शाता है।

हिंदू धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार जो भी इस दिन पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना करता है, भगवान राम उसके जीवन को सुख और समृद्धि से भर देते हैं। मान्यताओं के अनुसार राम नवमी के दिन मां दुर्गा के सभी स्वरूप और भगवान राम की पूजा करने वालों को मनवांच्छित फलों की प्राप्ती होती है। मां दुर्गा और भगवान राम अपने भक्तों के सभी समस्याओं को हर लेते हैं।

राम नवमी के पावन पर्व पर क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने-अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पावन अवसर पर ट्वीट करते हुए प्रतिक्रियाएं दी हैं।

क्रिकेट जगत ने भगवान श्री राम के जन्मदिन पर दी ढेर सारी शुभकामनाएं :

David Warner Insta Story
David Warner Insta Story

शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान राम के जन्म के वक्त सूर्य और 5 ग्रहों की शुभ दृष्टि भी थी और इन खास युगों के बीच राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र का जन्म हुआ। बता दें, रामनवमी के त्योहार पर हिंदू धर्म के लोगों द्वारा देवी देवताओं की पूजा की जाती है। भगवान श्री राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण की पूजा की जाती है और रोली, लेपन, चावल चढ़ाया जाता है। वहीं विधिवत पूजा करने के बाद आरती कर तमाम भक्तगण प्रसाद ग्रहण करते हैं।

राम नवमी के दिन व्रत करने का भी विशेष महत्व होता है। साथ ही साथ राम नवमी के पावन अवसर पर देश की पवित्र नदियों में स्थान का भी गहरा महत्व होता है। पूरे भारत देश में इस त्यौहार को उत्साह के साथ मनाया जाता है।

close whatsapp
5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी IPL 2024: इन 11 विदेशी खिलाड़ियों ने लिए करोड़ों रुपये लेकिन हुए फ्लॉप IPL 2024: आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के हेड कोच कौन हैं? चिन्नास्वामी में RCB के खिलाफ किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच IPL 2024: RCB के 3 पूर्व खिलाड़ी जो SRH में मचा रहे तबाही 4 खिलाड़ी जिन्होंने खेले हैं 500 से ज्यादा टी20 मैच MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए