भारतीय फुटबॉल टीम ने SAFF चैंपियनशिप की अपने नाम, क्रिकेट जगत के कई लोगों ने दी ढेर सारी बधाई
यह जबरदस्त फाइनल श्री कांतीरवा आउटडोर स्टेडियम में खेला गया था।
अद्यतन - जुलाई 5, 2023 12:35 अपराह्न

4 जुलाई को साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम ने कुवैत को पेनेल्टी शूटआउट में मात दी और एक और बार SAFF की ट्रॉफी को अपने नाम किया। यह जबरदस्त फाइनल श्री कांतीरवा आउटडोर स्टेडियम में खेला गया था।
बैंगलोर के श्री कांतीरवा स्टेडियम में निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। उसके 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई भी टीम दूसरा गोल नहीं कर सकी। ऐसे में मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। पेनेल्टी शूटआउट में भारत ने कुवैत को 5-4 से हराया और 9वीं बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया। भारत की इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह को जाता है। उन्होंने पेनल्टी शूटआउट में शानदार प्रदर्शन किया और कुवैत के कप्तान खालिद अल इब्राहिम का आखिरी शॉट रोक दिया।
यह भी पढ़े: ऋषभ पंत के बाद घातक कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे Praveen Kumar; मेरठ में हुआ पूर्व क्रिकेटर के साथ हादसा
भारतीय टीम की इस जीत का जश्न क्रिकेट जगत के कई लोगों ने भी मनाया। उन्होंने अपने-अपने तरीके से भारतीय टीम को SAFF जीतने की बधाई दी। गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर से लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया।
A nail biting finish sees the Blue Tigers triumph over Kuwait. A huge victory for Indian football as we are the 9 time champions of the SAFF.@IndianFootball#KUWIND #SAFFChampionship2023 #IndianFootball pic.twitter.com/wxtLZpuf1t
— Jay Shah (@JayShah) July 4, 2023
On Cloud 9⃣ 🏆🤩
Congratulations to the Indian football team who came out on top in the penalties against Kuwait and won their ninth SAFF Championship at the Sree Kanteerava Stadium in Namma Bengaluru! 🇮🇳👏
📸: AIFF #PlayBold #TeamIndia #SAFFChampionship2023 #KUWIND… pic.twitter.com/xOsLx8WpCD
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) July 4, 2023
𝙇𝙚𝙝𝙧𝙖 𝙙𝙤, 𝙇𝙚𝙝𝙧𝙖 𝙙𝙤𝙤 🎶🇮🇳💙
Humaare #BlueTigers are SAFF Champions for the 9th time 🏆🐯#OneFamily #BackTheBlue #SAFFChampionship2023 @IndianFootball #KUWIND #IndianFootball pic.twitter.com/JsPvwQOvhN
— Mumbai Indians (@mipaltan) July 4, 2023
What a phenomenal display of strength, determination and nerves of steel!
Huge congratulations to #TeamIndia! 🇮🇳💙🏆⚽️#SAFFChampionship2023 pic.twitter.com/1i4wWN6z2i— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 5, 2023
Amazing win for @IndianFootball team at the #SAFFChampionship2023…
Congratulations boys 🫶🏻 ⚽️ proud 🇮🇳 pic.twitter.com/ZzRVfLEzoi— SAYYED IQBAL ABDULLAH (SIA) (@iqqiabdullah) July 4, 2023
India 🇮🇳🏆 pic.twitter.com/NSvi8Nt1gU
— Rahul Sharma (@ImRahulSharma3) July 4, 2023
Congratulations to @chetrisunil11 and the @IndianFootball on their sensational victory at the SAFF Championship! 🇮🇳
Incredible display of skill, teamwork, and determination! 👏 #SAFFChampionship #IndianFootball #Champions 🏆🇮🇳— Washington Sundar (@Sundarwashi5) July 4, 2023
Congratulations to the Indian national football team, the Blue Tigers, for winning the SAFF Championship for the ninth time! It's a remarkable achievement for Indian football! @IndianFootball pic.twitter.com/wOlkqGd6Mm
— Pragyan Ojha (@pragyanojha) July 4, 2023
Well played #TeamIndia! 🇮🇳
What a thrilling win in an intense final. Congratulations to each and everyone in the team.
You have made us proud! ⚽#SAFFChampionship2023 pic.twitter.com/LVGvSZKqqy— DK (@DineshKarthik) July 4, 2023
Breathtaking @GurpreetGK does it again! We are the champions!!!! 🏆🏆⚽⚽
An incredible team performance!! 🇮🇳🇮🇳
An unbeaten @IndianFootball clinch their 9th SAFF Championship! 💙👏🫶#India #Kuwait #KUWIND #SAFFChampionship2023 #BlueTigers #BackTheBlue #IndianFootball pic.twitter.com/BobB9C91BT
— MANOJ TIWARY (@tiwarymanoj) July 4, 2023
भारत ने फाइनल में कुवैत को दी मात
भारत ने इससे पहले 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 और 2021 में भी SAFF चैंपियनशिप जीती थी। भारत के लिए कप्तान सुनील छेत्री, संदेश झिंगन, शुभाशीष बोस, छांगटे और महेश ने गोल दागे, जबकि उदांता सिंह चूक गए। इस मैच में शुरुआत में कुवैत का दबदबा दिखा। 14वें मिनट में कुवैत ने बढ़त बना ली। उनकी ओर से अब्दुल्ला अलबलूशी ने गोल किया। इसके बाद भारतीय टीम ने कुवैत पर अटैक कर दिया। फिर लल्लियानज़ुआला चांगटे ने 39वें मिनट भारतीय टीम को बराबरी करवाई।
मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया, एक गोल से पिछड़ने के बाद भी हार न मानने का श्रेय टीम के खिलाड़ियों को जाता है। पेनल्टी में जीतना इस बात पर निर्भर करता है कि किसकी किस्मत अच्छी है, और आज लक हमारे साथ था।’