शेफील्ड शील्ड के लिए एडम जंपा के सेलेक्शन पर न्यू साउथ वेल्स स्टेट बोर्ड ने खिलाड़ी से मांगी माफी
टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर पिछले कुछ समय से काफी मुखर रहे हैं जंपा
अद्यतन - Dec 3, 2024 10:13 pm

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर एडम जंपा (Adam Zampa) हमेशा से ही नेशनल टीम के लिए रेड बाॅल क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हालांकि, नाथन लियोन के टीम में होने की वजह से अभी तक अनुभवी लेग स्पिनर को बैगी ग्रीन पहनने का मौका नहीं मिला है।
हालांकि, इस बात की संभावना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें आगामी श्रीलंका दौरे के लिए टीम में जगह दे सकती है। इसी वजह से खिलाड़ी को तस्मानिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड मुकाबले के लिए बुलाया गया, जिसमें उन्होंने चार विकेट हासिल किए।
लेकिन इसके बाद पूर्व क्रिकेटर और न्यू साउथ वेल्स (NSW) स्टेट क्रिकेट बोर्ड के कुछ सदस्य क्रिकेटर को शेफील्ड शील्ड टीम में शामिल किए जाने से खुश नजर नहीं आए। खासकर उस समय जब जंपा ऑस्ट्रेलिया की रेड बाॅल क्रिकेट स्कीम में नहीं है।
वहीं इसको लेकर स्टुअर्ट क्लार्क (Stuart Clark) ने बड़ा बयान दिया है। क्लार्क का कहना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा कथित तौर पर NSW के सेलेक्टर्स पर दबाव बनाया और उन्हें क्रिकेटर को सेलेक्ट करने के लिए कहा गया था।
Stuart Clark ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि एडम जंपा को टीम में शामिल करने को लेकर स्टुअर्ट क्लार्क ने कहा- मैं क्रिकेट NSW के ली जर्मेन से कहूंगा कि वे शायद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लिखकर इसे स्पष्ट करें और अपने बोर्ड सदस्य को बधाई दें, क्योंकि हम इसे नहीं समझते हैं। हमें जो करने को कहा गया था, और प्रेस में जो आ रहा है, वह बिल्कुल उल्टा है।
उनका कोई मतलब नहीं है, तो चयनकर्ताओं के रूप में हमने इसे गलत समझा, क्या हमने गलत समझा? लेकिन मैं बिल्कुल स्पष्ट हूं क्योंकि मुझे ऐसे संदेश मिले हैं जिनमें कहा गया है कि एडम जंपा को टीम में होना चाहिए और उनके चयन पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है।
साथ ही बता दें कि एडम जंपा को फिलहाल न्यू साउथ वेल्स की शेफील्ड टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं खिलाड़ी के सेलेक्शन को लेकर चली कुछ नेगेटिव बातों के लिए स्टेट बोर्ड ने खिलाड़ी से माफी भी मांगी है।