क्रिकेट साउथ अफ्रीका की बड़ी घोषणा, शुक्री कोनरेड को टेस्ट और राॅब वाॅल्टर को वनडे व टी-20 कोच नियुक्त किया गया - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट साउथ अफ्रीका की बड़ी घोषणा, शुक्री कोनरेड को टेस्ट और राॅब वाॅल्टर को वनडे व टी-20 कोच नियुक्त किया गया

टी-20 विश्व कप के बाद से ही क्रिकेट साउथ अफ्रीका नए कोचों की तलाश कर रही थी।

Shukri Conrad and Rob Walter (Image Credit- Twitter)
Shukri Conrad and Rob Walter (Image Credit- Twitter/Getty)

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने शुक्री कोनरेड और राॅब वाॅल्टर को क्रमश: नेशनल टीम का रेड बाॅल और व्हाइट बाॅल कोच नियुक्त किया गया है। बता दें कि पिछले हफ्ते से ही चर्चाओं का दौर जारी था कि कौन साउथ अफ्रीका की कमान संभालेगा। लेकिन आज 16 जनवरी को इस बात की घोषणा आधिकारिक तौर पर हो गई है।

बता दें कि साउथ अफ्रीका टीम के कोच बनने की रेस में पूर्व अफ्रीकी दिग्गज खिलाड़ी लांस क्लूजनर, मेलीबाॅग्वे मकेटा, रिचर्ड पायबस और एडी बिरल को भी उक्त पदों के लिए शाॅर्टलिस्ट किया गया था। लेकिन आखिर में क्रिकेट साउथ अफ्रीका की खोज शुक्री कोनरेड और राॅब वाॅल्टर पर आकर खत्म हुई।

बाउचर के इस्तीफे के बाद खाली पड़ा था पद

बता दें कि टी-20 विश्व के बाद से साउथ अफ्रीका टीम के कोच का पद खाली पड़ा था। गौरतलब है कि टीम के पूर्व कोच मार्क बाउचर के इस्तीफे के बाद से ये पद खाली था, तो वहीं बाउचर आईपीएल के आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस की कोचिंग करते हुए नजर आएंगे।

बता दें कि नवनिर्वाचत कोचों में से कोनरेड के पास पहले से कोचिंग का अनुभव है, वह इससे पहले लगभग चार महीने तक युगांडा की टीम को कोचिंग कर चुके हैं। तो वहीं दूसरी तरफ वाॅल्टर के लिए यह पहला इंटरनेशनल कोचिंग अनुभव होगा।

वहीं कोनरेड और वाॅल्टर ने घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकाॅर्ड मौजूद हैं। बता दें कि इससे पहले कोनरेड अपनी कोचिंग में चार फ्रेंचाइजी टाइटल लायंस और केप कोबराज के साथ जीते हैं। इसके अलावा वह जूनियर लेवल पर अंडर 19 साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की भी कोचिंग कर चुके हैं।

तो वहीं आपको वाॅल्टर के बारे में बताएं तो वह साल 2009 से लेकर 2013 तक साउथ अफ्रीका के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग एक्सपर्ट की भूमिका में रहे थे। इसके अलावा वह अपनी कोचिंग में टाइटंस को 2013-14 और 2015-16 में तीन बार खिताब जितवा चुके हैं। साथ ही वाॅल्टर न्यूजीलैंड की घरेलू टीम ओटेगो वाॅल्ट्स की भी कोचिंग कर चुके हैं।

close whatsapp