20 साल बाद इंग्लैंड कर सकता है जिम्बाब्वे की मेजबानी, दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध सामान्य होने की उम्मीद
इंग्लैंड की इस कदम से आने वाले कुछ सालों में इंग्लैंड लॉर्ड्स में टेस्ट के लिए जिम्बाब्वे की मेजबानी कर सकता है।
अद्यतन - जून 7, 2023 5:09 अपराह्न

20 साल बाद इंग्लैंड को जिम्बाब्वे की मेजबानी कर सकता है। दरअसल दोनों देशों के बीच संबंध अच्छे नहीं होने से इसका असर इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम पर पड़ा। जिसके बाद इन दोनों टीमों के बीच क्रिकेट का मुकाबला देखने को नहीं मिला।
हालांकि इंग्लैंड एक बार फिर अब एक बार फिर ज़िम्बाब्वे की मेजबानी करने को लेकर विचार विमर्श कर रहा है। बता दें इंग्लैंड साल 2004 के बाद पहली बार जिम्बाब्वे की मेजबानी करने की योजना बना रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को फिर से शुरू करने और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
20 साल बाद इंग्लैंड करेगा ज़िम्बाब्वे की मेजबानी
दरअसल कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इंग्लैंड की इस कदम से आने वाले कुछ सालों में इंग्लैंड लॉर्ड्स में टेस्ट के लिए जिम्बाब्वे की मेजबानी कर सकता है। बता दें जिम्बाब्वे ने आखिरी बार साल 2004 में इंग्लैंड के साथ एक द्विपक्षीय सीरीज में भाग लिया था और वहीं इंग्लैंड ने साल 2003 के बाद से जिम्बाब्वे की मेजबानी नहीं किया है।
बता दें अफ्रीकी देश में राजनीतिक माहौल से जुड़े कुछ कारणों से, दोनों देशों के क्रिकेटिंग बोर्ड के रिश्तों में खटास आ गई है। जिसके बाद, यूके सरकार ने इंग्लैंड को जिम्बाब्वे के साथ खेलने से रोक लगा दी थी। वहीं इंग्लैंड ने साल 2010 के बाद से क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में बांग्लादेश की मेजबानी नहीं की है।
हालांकि अब इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड, दुनिया भर में टेस्ट क्रिकेट को प्रोत्साहित करने के लिए बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की मेजबानी करने की योजना बना रहा है। वहीं हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ हुए मैच में भारी संख्या में फैंस मैच देखने पहुंचे थे और टिकट की बहुत अच्छी खासी बिक्री हुई थी, जो लॉर्ड्स में टेस्ट क्रिकेट के प्रति उत्साह को दर्शाता है।