क्रिकेट छोड़ डांसर बनना चाहते हैं नीदरलैंड के Logan van Beek! सोशल मीडिया पोस्ट में हुआ खुलासा
क्रिकेटर ने लास एंजलिस 2028 ओलंपिक में हिस्सेदारी की इच्छा जताई है।
अद्यतन - अगस्त 10, 2024 11:31 पूर्वाह्न

इन दिनों पेरिस में ओलंपिक 2024 का आयोजन हो रहा है। क्रिकेटर्स मेडल जीतने वाले और पोडियम पर खड़े होने वाले विजेताओं को अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएं एंव बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस लिस्ट में नया नाम नीदरलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी लोगान वान वीक (Logan van Beek) का जुड़ गया है।
बता दें कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट से एक पोस्ट किया है, जिसमें वह क्रिकेट छोड़ डांसर बनने की ओर इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर टर्किश सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Figen ने एक वीडियो साझा की है, जिसमें 16 वर्षीय Taisiia Onofriichuk माइकल जैकसन के फेमस गाने थ्रिलर पर Paris Olympics में जबरदस्त परफाॅर्मेंस करते हुई नजर आ रही हैं।
वहीं अब इस वीडियो पर लोगान वाक वीक ने रिएक्शन देते हुए लिखा- यह शानदार है, LA 2028 मैं आ रहा हूं (This is awesome… LA 2028 here I come!)
देखें क्रिकेटर Logan van Beek की यह प्रतिक्रिया
This is awesome… LA 2028 here I come! https://t.co/prlRAC1dwR
— Logan van Beek (@loganvanbeek) August 9, 2024
दूसरी ओर, लोगान वाक टीम की नेशनल टीम की बात करें, तो वह अब 11 अगस्त से आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2023-27 के कुछ मैच कनाडा और यूएसए के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी। इसके बाद उसे इन्हीं टीमों के खिलाफ एक त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला में भी भाग लेना है।
Logan van Beek के क्रिकेट करियर पर एक नजर
33 वर्षीय लोगान वाक वीक के करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो वह अब तक नीदरलैंड के लिए 33 वनडे और 30 टी20 मैच खेल चुके हैं। वनडे में 21.68 की औसत से उन्होंने 477 रन बनाए हैं, तो वहीं 5.65 की इकाॅनमी से कुल 46 विकेट अपने नाम किए हैं।
वहीं टी20 क्रिकेट में उन्होंने 7.85 की औसत और 80.95 के स्ट्राइक रेट से कुल 102 रन बनाए हैं। साथ ही इस फाॅर्मेट में क्रिकेटर की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने 7.51 की इकाॅनमी और 19.39 की औसत से कुल 36 विकेट अपने नाम किए हैं।