क्या शिवम मावी का 'X' अकाउंट हो गया है Hacked? प्रोफाइल में अभिनेत्री और मॉडल की ऐसी तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे दंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या शिवम मावी का ‘X’ अकाउंट हो गया है Hacked? प्रोफाइल में अभिनेत्री और मॉडल की ऐसी तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे दंग

शिवम मावी ने अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं कहा है कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट Hacked हो चुका है।

Shivam Mavi (Pic Source-Twitter)
Shivam Mavi (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी का ‘X’ अकाउंट काफी समय से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। पिछले काफी दिनों से उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेत्री और मॉडल की तस्वीरें जमकर अपलोड हो रही है।

शिवम मावी ऑनलाइन काफी कम ही एक्टिव रहते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनके प्रोफाइल में कुछ ऐसी तस्वीरें देखने को मिल रही है जिससे उनके तमाम फैंस काफी हैरान है। भारतीय क्रिकेटर के ‘X’ अकाउंट पर बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, जानवी कपूर और दिव्यांश कौशिक की तस्वीरें अपलोड की गई है।

इससे भी बड़ी हैरान कर देने वाली बात यह है कि शिवम मावी ने अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं कहा है कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट Hacked हो चुका है। यही वजह है कि तमाम लोगों को उनका यह व्यवहार काफी अजीबोगरीब लग रहा है। शिवम मावी ने इससे पहले ऐसा कभी भी कुछ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया है।

क्या सच में भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ है Hacked?

बता दें, शिवम मावी ने अभी तक भारतीय टीम की ओर से छह मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 17.57 के औसत से 6 विकेट हासिल किए है। यही नहीं युवा तेज गेंदबाज ने आईपीएल में भी अपनी छाप छोड़ी है। शिवम मावी ने 32 आईपीएल मुकाबलों में 31 के ऊपर के औसत से 30 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

तमाम लोगों के मन में इसके बाद यही सवाल उठ रहा है कि अगर शिवम मावी का अकाउंट Hacked हो गया है तो उन्होंने अभी तक इसकी जानकारी क्यों नहीं दी है? और अगर ऐसा नहीं है तो आखिर वो ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर क्यों अपलोड कर रहे हैं? भारतीय युवा क्रिकेटर को इस चीज को लेकर जल्द से जल्द अपना पक्ष सबके सामने जरूर रखना होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?