पाकिस्तान और भारत दोनों ही टीमों के क्रिकेट खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलना चाहते हैं - मोहम्मद रिजवान - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान और भारत दोनों ही टीमों के क्रिकेट खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलना चाहते हैं – मोहम्मद रिजवान

हाल में काउंटी चैंपियनशिप में मोहम्मद रिजवान को भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के साथ खेलने का मौका मिला था।

Babar Azam and Mohammad Rizwan. (Photo by AAMIR QURESHI/AFP via Getty Images)
Babar Azam and Mohammad Rizwan. (Photo by AAMIR QURESHI/AFP via Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का पिछले 1 साल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। जिसमें रिजवान ने टेस्ट वनडे और टी-20 तीनों ही फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने का काम किया है। वहीं रिजवान ने अपने हाल में दिए एक बयान में कहा कि पाकिस्तान और भारत दोनों देश के क्रिकेट खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर खेलना चाहते हैं।

लेकिन राजनीतिक हालात के चलते दोनों ही देशों के बीच में नियमित अंतराल में क्रिकेट सीरीज देखने को नहीं मिलती है। बता दें कि साल 2014 के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच में एक भी द्विपक्षीय सीरीज आयोजित नहीं की गई है। आखिरी बार भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट मैदान में भिड़ंत यूएई में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में देखने को मिली थी।

वहीं भारतीय टीम ने साल 2005-06 में आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था। लेकिन उसके बाद से दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण हालात के चलते उसके बाद से भारत ने वहां का एक भी दौरा नहीं किया है। जिसको लेकर रिजवान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले हुएई प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, दोनों ही देशों के खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलना चाहते हैं, लेकिन जिस तरह के हालात हैं, उसमें प्लेयर्स कुछ नहीं कर सकते हैं।

पुजारा की तारीफ में रिजवान ने कही यह बात

कुछ समय पहले काउंटी चैंपियनशिप में मोहम्मद रिजवान को भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के साथ में ससेक्स की टीम से खेलने को मिला था। जिसमें डरहम के खिलाफ एक मुकाबले के दौरान दोनों ने मिलकर 6वें विकेट के लिए 154 रनों की शानदार साझेदारी की थी।

मोहम्मद रिजवान ने पुजारा के साथ काउंटी में बिताए अपने समय को लेकर कहा कि, मैने पुजारा क्रिकेट को लेकर काफी चर्चा की जिसमें मुझे उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। हम एक ही क्रिकेट परिवार के सदस्य हैं और पुजारा एक काफी शानदार व्यक्ति हैं। मैं उनके ध्यान और एकाग्रता की सच में काफी तारीफ करूंगा। जिसमें मैं सिर्फ यह कह सकता हूं कि यूनुस खान, फवाद आलम और चेतेश्वर पुजारा को मैं इस मामले में सबसे ज्यादा मानूंगा।

close whatsapp