11 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें फेयरवेल मैच भी नसीब नहीं हुआ
आज हम ऐसे ही 11 दिग्गज क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं जिन्हें फेयरवेल मैच खेलने को मिलना चाहिए था।
अद्यतन - अगस्त 25, 2024 9:41 अपराह्न
3- युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेट में अपनी ऑलराउंड प्रदर्शन से अहम योगदान देने वाले युवराज सिंह को भी फेयरवेल मैच नसीब नहीं हुआ था। अपने शानदार खेल के लिए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2011 में युवराज सिंह मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे।
युवराज सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में 304 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 8701 रन बनाए। यही नहीं इस अनुभवी खिलाड़ी ने 111 विकेट भी झटके हैं। उन्होंने 58 टी20 मुकाबलों में 1177 रन बनाने के साथ 28 विकेट हासिल किए हैं।
वनडे वर्ल्ड कप 2011 के दौरान युवराज सिंह कैंसर से जंग लड़ रहे थे और फिर टूर्नामेंट के बाद लंबे समय तक इलाज के कारण मैदान से दूर रहे। हालांकि, उन्होंने कैंसर को मात देने के बाद वापसी की, लेकिन खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर हो गए। तमाम क्रिकेट फैंस आज भी इस चीज से काफी निराश होते हैं कि युवराज सिंह को अपना फेयरवेल मैच खेलने को नहीं मिला।