11 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें फेयरवेल मैच भी नसीब नहीं हुआ - 11 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

11 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें फेयरवेल मैच भी नसीब नहीं हुआ

आज हम ऐसे ही 11 दिग्गज क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं जिन्हें फेयरवेल मैच खेलने को मिलना चाहिए था।

4- जहीर खान

Zaheer Khan and Sourav Ganguly
Zaheer Khan and Sourav Ganguly. (Photo by Stu Forster/Getty Images)

जहीर खान भारतीय टीम के महत्वपूर्ण तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। तीनों ही प्रारूपों में जहीर खान का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भारतीय टीम की जीत में जहीर खान ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

शाहिद अफरीदी के साथ जहीर खान इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने टेस्ट में 311 विकेट झटके हैं, जबकि वनडे में उनके नाम 282 विकेट है। जहीर खान ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 2014 में खेला था, लेकिन उन्हें कभी भी फेयरवेल मैच खेलने को नहीं मिला।

Previous
Page 4 / 11
Next

close whatsapp