11 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें फेयरवेल मैच भी नसीब नहीं हुआ
आज हम ऐसे ही 11 दिग्गज क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं जिन्हें फेयरवेल मैच खेलने को मिलना चाहिए था।
अद्यतन - अगस्त 25, 2024 9:41 अपराह्न
5- वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग को दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है। चाहे वनडे फॉर्मेट हो या टेस्ट क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग को हमेशा ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है। टेस्ट में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 319 रन का रहा है। वनडे की बात की जाए तो उन्होंने सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 219 रन बनाए हैं।
भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग ने 104 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23 अर्धशतक की बदौलत 8586 रन बनाए हैं। सहवाग बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।