11 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें फेयरवेल मैच भी नसीब नहीं हुआ
आज हम ऐसे ही 11 दिग्गज क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं जिन्हें फेयरवेल मैच खेलने को मिलना चाहिए था।
अद्यतन - अगस्त 25, 2024 9:41 अपराह्न
6- हाशिम अमला

हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। टेस्ट फॉर्मेट में उन्होंने हमेशा अपनी छाप छोड़ी है। अमला ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 124 टेस्ट और 181 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 46 से अधिक की औसत से 9282 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में 49.47 की औसत से 8113 रन बनाए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 311* रन का रहा है और वो दक्षिण अफ्रीका के पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने टेस्ट में तिहरा शतक जड़ा था। आईपीएल में भी हाशिम अमला ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 141.77 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।