11 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें फेयरवेल मैच भी नसीब नहीं हुआ - 11 का पृष्ठ 7 - क्रिकट्रैकर हिंदी

11 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें फेयरवेल मैच भी नसीब नहीं हुआ

आज हम ऐसे ही 11 दिग्गज क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं जिन्हें फेयरवेल मैच खेलने को मिलना चाहिए था।

7- वसीम अकरम

Wasim Akram
Wasim Akram. (Photo by Bob Thomas/Getty Images)

वसीम अकरम को दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वसीम अकरम ने अपनी रिवर्स स्विंग से कई शानदार बल्लेबाजों के विकेट झटके हैं। बता दें, पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने 104 टेस्ट मुकाबलों में 414 विकेट चटकाए। उन्होंने बल्लेबाजी से भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टेस्ट में 2898 रन बनाए और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 257 रन है।

वनडे की बात की जाए तो उन्होंने 502 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 3717 रन भी निकले है, जिसमें उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 86 रन है। वसीम अकरम भी उन कुछ खिलाड़ियों में से हैं जिन्हें फेयरवेल मैच खेलने को नहीं मिला।

Previous
Page 7 / 11
Next

close whatsapp