सहवाग का बयान सुनकर बौखलाए शोएब अख्तर, कहा- उन्हें ICC के बारे में ज्यादा पता है तो..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

सहवाग का बयान सुनकर बौखलाए शोएब अख्तर, कहा- उन्हें ICC के बारे में ज्यादा पता है तो…..

मैं सहवाग से अनुरोध करता हूं कि सोशल मीडिया के युग में इस तरह के बयान देते समय सावधान रहें- शोएब अख्तर

Virender Sehwag and Shoaib Akhtar
Virender Sehwag and Shoaib Akhtar. (Photo Source: Twitter)

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में अपने एक बयान से पूरे क्रिकेट जगत में तूफान ला दिया था। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाया था। क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक, अख्तर अपनी तेज गति और हार्ड लेंथ पर हिट करने की क्षमता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने सहवाग सहित कई भारतीय बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से परेशान किया था।

इस बीच सहवाग के इस समेंट पर अब शोएब अख्तर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज से अपने शब्दों से सावधानी से उपयोग करने और दोनों पड़ोसी देशों के बीच सद्भाव को ठेस पहुंचाने वाले बयान नहीं देने का आग्रह किया है।

मैं सहवाग से इस तरह की टिप्पणी न करने का अनुरोध करूंगा- शोएब अख्तर

स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत के दौरान शोएब अख्तर ने कहा कि, “मैं सहवाग से इस तरह की टिप्पणी न करने का अनुरोध करूंगा। अगर सहवाग आईसीसी से अधिक जानते हैं, तो वह अपनी राय के हकदार हैं। सहवाग के लिए मेरा बयान थोड़ा अलग होगा। मुझे लगता है कि वह भारत के अब तक के सबसे महान मैच विजेताओं में से एक थे।

वह एक टीम मैन थे और भारत के लिए अब तक के सबसे महान सलामी बल्लेबाजों में से एक थे। इस समय, मैं उस अवस्था और उम्र में हूं जहां मैं अपनी राय व्यक्त करते समय सावधान रहता हूँ। मैं ऐसी कोई कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता जिससे राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले किसी भी खिलाड़ी का अपमान हो। सहवाग करीबी दोस्त हैं लेकिन मुझे नहीं पता कि उन्होंने मजाक में कमेंट किया है या वह सीरियस थे।”

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने अंत में यह भी कहा कि, “क्रिकेटरों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बयान भारत और पाकिस्तान के बीच सद्भाव को बिगाड़ें नहीं। अगर दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की गुंजाइश है, तो मैं वो रास्ता बनना चाहूंगा। मैं सहवाग से अनुरोध करता हूं कि सोशल मीडिया के युग में इस तरह के बयान देते समय सावधान रहें।”

close whatsapp