CSK vs SRH: जडेजा ने दिखाई हेनरिक क्लासेन को अकड़, दोनों खिलाड़ियों ने दी एक-दूसरे को गंदी गालियां!
मैच के 14वें ओवर में देखने को मिली ये घटना
अद्यतन - अप्रैल 21, 2023 9:47 अपराह्न

IPL 2023, CSK vs SRH: आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा है। बता दें कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेल जा रहे, मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए हैं।
दूसरी ओर हैदराबाद की पारी के दौरान घटी एक घटना की वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोल ली है। हुआ यूं कि हैदराबाद की पारी का 14वां ओवर सीएसके की ओर से रवींद्र जडेजा करने आए और ओवर की दूसरी गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद मयंक अग्रवाल एक शाॅट खेलते हैं जो सीधे रवींद्र जडेजा की ओर जाता है।
लेकिन यह गेंद हेनरिक क्लाेसन के इतने नजदीक होती है कि दोनों का आपस में काॅन्टैक्ट हो जाता है जिसकी वजह से कैच छूट जाता है। इसके बाद इसी ओवर की पांचवी गेंद पर मयंक अग्रवाल स्टंम्प आउट हो जाते है, जिसके बाद जडेजा और हेनरिक क्लासेन के बीच कहासुनी हो जाती है। तो वहीं इस घटना की वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाती है।
देंखे वायरल वीडियो
Jadeja vs Heinrich Klaasen🥵…#jadeja #HeinrichKlaasen pic.twitter.com/aF5aHJrxze
— MV (@Nan_varuven) April 21, 2023
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मैच का हाल:
बता दें कि मैच में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए, तो हैरी ब्रूक ने 18, राहुल त्रिपाठी ने 21, एडेन मार्करम ने 12 और हेनरिक क्लासेन ने 17 रनों का योगदान दिया।
तो वहीं आपको मैच में सीएसके की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए और आकाश सिंह, महेश तीक्ष्णा व मथिशा पाथिराना को एक-एक विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि हैदराबाद से मिले 135 रनों के टारगेट को धोनी एंड कंपनी हासिल कर पाती है या नहीं।