2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद इन क्रिकेटर्स को कॉमेंटेटर की भूमिका निभाते हुए देखा गया - 6 का पृष्ठ 6 - क्रिकट्रैकर हिंदी

2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद इन क्रिकेटर्स को कॉमेंटेटर की भूमिका निभाते हुए देखा गया

इन सभी खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेलने के साथ-साथ कमेंटेटर की भूमिका भी काफी अच्छी तरह से निभाई।

1- क्रिस गेल

Chris Gayle. (Photo Source: Twitter)
Chris Gayle. (Photo Source: Twitter)

क्रिस गेल को दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है। वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से नवंबर 2021 से दूर रहे हैं। अभी तक उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा नहीं की है लेकिन बहुत जल्द वो यह फैसला भी ले सकते हैं।

2023 में क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अनबॉक्स इवेंट में भाग लिया था। यही नहीं उन्हें जिओसिनेमा से एक अनुबंध भी मिला और वो इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के कमेंट्री पैनल का भी हिस्सा रहे।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला गया था और इस मैच में क्रिस गेल ने अपना कमेंट्री का डेब्यू किया। हालांकि उनकी कमेंट्री तमाम फैंस को इतनी अच्छी नहीं लगी। यही नहीं उनकी सोशल मीडिया पर भी जमकर आलोचना हुई।

Previous
Page 6 / 6

close whatsapp