2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद इन क्रिकेटर्स को कॉमेंटेटर की भूमिका निभाते हुए देखा गया - 6 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद इन क्रिकेटर्स को कॉमेंटेटर की भूमिका निभाते हुए देखा गया

इन सभी खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेलने के साथ-साथ कमेंटेटर की भूमिका भी काफी अच्छी तरह से निभाई।

2- इयोन मोर्गन

Eoin Morgan (Photo Source: Twitter)
Eoin Morgan (Photo Source: Twitter)

इयोन मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड टीम ने टी-20 और वनडे फॉर्मेट में कई मुकाबले में जीत हासिल की थी। उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है। यही नहीं इयोन मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को भी अपने नाम किया था।

जून 2022 में इयोन मोर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया और अब उन्हें कॉमेंटेटर के रूप में देखा जाता है। इयोन मोर्गन के क्रिकेट से संन्यास लेने के तुरंत बाद उन्हें स्काई स्पोर्ट्स की कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया।

यही नहीं ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान उन्होंने सुनील गावस्कर, एडम गिलक्रिस्ट, डेल स्टेन, शेन वॉटसन सहित कई प्रसिद्ध लोगों के साथ इस टूर्नामेंट की कमेंट्री की। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में इयोन मोर्गन जिओसिनेमा ब्रॉडकास्टिंग टीम में भी कमेंटेटर के रूप में नजर आए थे।

Previous
Page 5 / 6
Next

close whatsapp