2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद इन क्रिकेटर्स को कॉमेंटेटर की भूमिका निभाते हुए देखा गया
इन सभी खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेलने के साथ-साथ कमेंटेटर की भूमिका भी काफी अच्छी तरह से निभाई।
अद्यतन - अगस्त 13, 2023 1:26 अपराह्न
3- एरोन फिंच

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी करने के बाद एरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने अपने 11 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 254 मुकाबले खेले। एरोन फिंच के नाम कई रिकॉर्ड शामिल है।
हालांकि 2022 में उनके संन्यास लेने के बाद फिंच ने कमेंटेटर की भूमिका निभाने का फैसला किया। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी उन्होंने डेविड हसी के साथ पूरे टूर्नामेंट की कमेंट्री की। फिंच फॉक्स क्रिकेट के साथ भी पार्ट टाइम कमेंटेटर के रूप में जुड़े हुए हैं।
एरोन फिंच उन कमेंटेटर में से एक हैं जिनको लोग सुनकर काफी खुश होते हैं। उन्हें क्रिकेट के बारे में काफी चीज पता है और फिंच का यह रूप भी सबको अच्छा लगा है।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो