2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद इन क्रिकेटर्स को कॉमेंटेटर की भूमिका निभाते हुए देखा गया - 6 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद इन क्रिकेटर्स को कॉमेंटेटर की भूमिका निभाते हुए देखा गया

इन सभी खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेलने के साथ-साथ कमेंटेटर की भूमिका भी काफी अच्छी तरह से निभाई।

4- जेपी डुमिनी

JP Duminy (Pic SOurce-Twitter)
JP Duminy (Pic SOurce-Twitter)

जेपी डुमिनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। वो 2004 से 2019 तक दक्षिण अफ्रीका के कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में भाग ले चुके हैं और अपनी टीम की ओर से उन्होंने कई मैच जिताऊ पारी खेली है। 2019 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था लेकिन टी-20 प्रारूप के लिए उन्होंने अपने आपको उपलब्ध रखा था।

सितंबर 2020 में डुमिनी इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 संस्करण के लिए स्टार स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्ट टीम में शामिल हुए। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को भी लगा कि उन्हें अब इस खिलाड़ी की जरूरत नहीं है और डुमिनी ने जनवरी 2020 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 सीजन के बाद 2021 सीजन में भी जेपी डुमिनी को कमेंट्री करते हुए देखा गया। वो भी स्टार स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्ट टीम का हिस्सा थे।

Previous
Page 3 / 6
Next

close whatsapp