MS Dhoni से धोखाधड़ी मामला

MS धोनी के साथ हुई धोखाधड़ी वाले मामले पर सामने आई बड़ी रिपोर्ट, रांची सिविल कोर्ट ने दर्ज की शिकायत

इस वक्त IPL की तैयारियों में व्यस्त हैं एमएस धोनी।

infoMS-Dhoni-and-Mihir-Diwakar. (Photo Source: Twitter)
MS-Dhoni-and-Mihir-Diwakar. (Photo Source: Twitter)

एमएस धोनी दोस्त मिहिर दिवाकर की कंपनी अर्का स्पोर्ट्स मुसीबत में फंसती हुई नजर आ रही है। दरअसल धोनी ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। धोनी ने दावा किया था कि दिवाकर उनके नाम का इस्तेमाल उस बिजनेस को प्रोमोट करने के लिए कर रहे थे जिनकी उन्हें अनुमति नहीं थी। उन्होंने उन पर अर्का स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के सौम्या दास के साथ मिलकर 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया था।

इसके बाद, दिवाकर ने अपने द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। अब रांची सिविल कोर्ट ने धोनी द्वारा दिवाकर और दास के खिलाफ दायर शिकायत पर विचार किया है। अब यह फैसला लिया गया है कि, रांची सिविल कोर्ट में अब धोखाधड़ी के शिकायत पर arka sports management और मिहिर दिवाकर समेत सौम्या दास के खिलाफ आपराधिक मामला चलेगा।

म‍िह‍िर दिवाकर धोनी के करीबी दोस्त और बिजनेस पार्टनर रहे

म‍िह‍िर दिवाकर धोनी के करीबी दोस्त और बिजनेस पार्टनर भी रहे हैं। दर्ज शिकायतवाद पर पांच जनवरी को अदालत में सुनवाई हुई थी। सुनवाई के दौरान मामले में धोनी के प्रतिनिधि सीमांत लोहानी का बयान शपथपत्र पर दर्ज किया गया। जिसमें उन्होंने मिहिर दिवाकर एवं सौम्या दास के ऊपर लगाए आरोपों के बारे में बयान दिया ,आगे की सुनवाई में शिकायतकर्ता की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किया गया था। जिसके आधार पर अदालत ने संज्ञान लिया है।

बता दें कि, धोनी जब भी सार्वजनिक समारोहों में जाते थे तो दोनों को एक साथ देखा जाता था। बता दें कि, वह एमएस धोनी क्रिकेट अकादमी की स्थापना में धोनी के करीबी सहयोगी थे। अकादमी अब तक भारत, दुबई और सिंगापुर से संचालित हो रही है। ऐसा माना जाता है कि दिवाकर द्वारा धोनी के नाम के लोगो का उपयोग करके उन व्यवसायों से रकम निकालने को लेकर दोनों के बीच दरार पैदा हुई जो समझौते में शामिल नहीं थे।

वहीं हाल ही में धोनी ने प्राइम स्पोर्ट्स के अपने पुराने मित्र परमजीत के स्टोर का स्टीकर यानी एंडोर्समेंट भी अपने बल्ले पे लगाया था। आईपीएल में वो प्राइम स्पोर्ट्स का निशुल्क endorsement अपने मित्र परमजीत के लिए करेंगे ये खुद परमजीत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था।

close whatsapp